Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में गर्ल्स हॉस्टल से लॉ स्टूडेंट का अपहरण हो गया। स्टूडेंट बस्ती की रहने वाली है।

By admin · August 8, 2024 · 1 min read

दोस्त ने धोखे से बुलाकर अगवा कर ले गया प्रतापगढ़। - Dainik Bhaskar

दोस्त ने धोखे से बुलाकर अगवा कर ले गया प्रतापगढ़।

लखनऊ में गर्ल्स हॉस्टल से लॉ स्टूडेंट का अपहरण हो गया। स्टूडेंट बस्ती की रहने वाली है। वह प्राइवेट कालेज से लॉ की पढ़ाई करती है। उसने पुलिस को बताया कि तिवारी गंज स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहती हूं।

रात में पिता ने फोन किया तब घर वालों को बेटी के अपहरण की जानकारी हुई। उन्होंने किडनैपर्स की मांग पूरी करने का वादा किया। इसके बाद बेटी को छुड़वाया। बीबीडी पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

लॉ स्टूडेंट को किडनैप करने वाले उसके दोस्त ही हैं। उसे गाड़ी पर बैठाकर प्रतापगढ़ ले गए। यहां सभी ने बैड टच करने का प्रयास किया। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। साथ में खींचे गए पुराने फोटो वायरल करने की धमकी देने लगे। बाद में ब्लैक मेल कर पैसे भी वसूले।

सहेली के जरिए हुई थी युवकों से दोस्ती

कॉलेज में अनुष्का नाम की लड़की छात्रा की फ्रेंड थी। दोनों के बीच फोन पर अक्सर बात होती थी। कुछ दिन पहले अनुष्का उसे अपने दोस्त अभिनव त्रिपाठी से मिलवाई। अभिनव प्रतापगढ़ के बलीपुर का रहने वाला है।

अनुष्का से ही उसने नंबर लिया। मुलाकात के दौरान अभिनव जो फोटो खींचा था, वह लॉ स्टूडेंट को सेंड किया। दोबारा मिलने का प्लान बनाया। जब दोनों के बीच आपस में गाढ़ी दोस्ती हो गई तो वह गलत हरकत करने का प्रयास किया। विरोध करने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।

पिता बनकर हॉस्टल में लगाया फोन

दो अगस्त की रात अभिनव ने लॉ स्टूडेंट का पिता बनकर हॉस्टल वार्डन को फोन किया था। मौसी की तबीयत खराब होने की बात कहा। लॉ स्टूडेंट को घर जाने की इजाजत मिल गई। हॉस्टल से निकलते ही आरोपी अभिनव के दोस्त प्रशांत और वेदांश कार लेकर खड़े थे। दोनों उसे छोड़ने की बात कहने लगे।

मना की तो जान पहचान का हवाला देकर कार में बैठा लिया। यहां से उसे उसे प्रतापगढ़ ले गए। अभिनव युवती के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। गाली-गलौज करते हुए दो हजार रुपए छीन लिया।

थाना पुलिस पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के विषय में जांच पड़ताल कर रही है।
थाना पुलिस पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के विषय में जांच पड़ताल कर रही है।

नाक से निकल रहा था खून, टी शर्ट में थे निशान

देर रात छात्रा ने पिता को फोन किया। तब घर वालों को अपहरण की जानकारी हुई। पिता ने हॉस्टल वार्डन से बात की। वह बस्ती से लखनऊ आए। बेटी हॉस्टल के पास खड़ी थी। देखा तो उसकी नाक से खून बह रहा था। टी-शर्ट में भी खून के निशान थे।

रूम पार्टनर को दे रहा धमकी

लॉ स्टूडेंट का आरोप है कि आरोपी लगातार रूम पार्टनर को फोन करके परेशान कर रहा है। वह बात कराने के लिए कहता है। बात नहीं कराने पर उसे धमकी दे रहा। कहता है कि तेरे पिता को फोन करके यह बात बता देंगे की पूरी घटना में तू भी शामिल थी।

अभिनव के कहने पर दोस्तों ने किया था अगवा

मामले में बीबीडी इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह का कहना है कि छात्रा से पूछताछ की गई है। उसने बताया कि अभिनव के कहने पर उसे अगवा किया गया था। प्रतापगढ़ ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोप की जांच की जा रही है। लॉ स्टूडेंट के दोस्तों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। आरोप सही पाए जाने के बाद सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

और खबरें