Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में एक सिपाही पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद की कनपटी पर भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

By admin · August 17, 2024 · 1 min read
पहली तस्वीर सर्वेश और मीरा की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। - Dainik Bhaskar
पहली तस्वीर सर्वेश और मीरा की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

लखनऊ में एक सिपाही पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद की कनपटी पर भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। खून से लथपथ पड़े पति को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामला कृष्णानगर थाना क्षेत्र के आजादनगर का है। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था।

DCP साउथ केशव कुमार ने बताया- शुक्रवार शाम 7.30 बजे हत्या और सुसाइड की सूचना मिली। मौके पर जांच चल रही है। लोगों से पूछताछ में पता चला है कि कल्ली पश्चिम के रहने वाले सर्वेश (32) ने पत्नी मीरा (28) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया।

सर्वेश और मीरा की फाइल फोटो। मीरा मायके में रह रही थी।
सर्वेश और मीरा की फाइल फोटो। मीरा मायके में रह रही थी।

कानपुर में तैनात था सर्वेश

सर्वेश कानपुर के कल्याणपुर थाने में तैनात था। सर्वेश 2011 बैच का कॉन्स्टेबल था। पत्नी मीरा पोस्ट ऑफिस में क्लर्क के पद पर तैनात थी। दोनों की 8 महीने की बच्ची है। मीरा आजादनगर में अपने मायके में रह रही थी।

दोनों में पहले से विवाद चल रहा था। कोर्ट में समझौता होने के बाद साथ रह रहे थे। सर्वेश शाम 7.05 पर पत्नी के पास पहुंचा। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद सर्वेश ने गोली मार दी। सूत्रों की मानें तो पिस्टल अवैध है। पुलिस जांच कर रही है।

वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

आज ही पत्नी के साथ ससुराल आया था

मीरा की मां सुरसती ने बताया कि दोनों लोग रक्षाबंधन के मौके पर घर आए थे। हम लोग नीचे के फ्लोर पर थे। वे दोनों बातचीत कर रहे थे। तभी बहस हो गई। इसके बाद बेटी को धोखे से गोली मार दिया। फिर खुद ऊपर जाकर गोली मार ली। हमें पता था लड़ाई हो रही है। लेकिन गोली मार लेगा, ऐसा नहीं सोचा था।

सुरसती ने बताया, पती-पत्नी में विवाद हो रहा था तो मैंने अपनी 8 माह की नातिन को गोद में ले लिया। डर था कहीं बच्ची को न मारने लगें। बेटी लखनऊ जीपीओ में बाबू के पद पर तैनात थी। बेटी के ऑफिस जाने के बाद नातिन मेरे ही साथ रहती थी। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने बताया कि क्यों गोली मारी यह बात समझ में नहीं आ रही।

DCP साउथ केशव कुमार भी मौके पर पहुंचे। बताया कि दोनों में पारिवारिक विवाद चल रहा था।
DCP साउथ केशव कुमार भी मौके पर पहुंचे। बताया कि दोनों में पारिवारिक विवाद चल रहा था।

2019 में हुई थी शादी, 2021 में शुरू हुआ विवाद

सर्वेश और मीरा की शादी 2019 में हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों में विवाद होने लगा। 2021 के बाद मीरा मायके में ही रह रही थी। जबकि सर्वेश छुट्टी पर लखनऊ आया हुआ था। सर्वेश पत्नी के मायके आता-जाता रहता था।

गोली की आवाज सुन मोहल्ले में भीड़ लग गई। सर्वेश ने गोली क्यों मारी यह पता नहीं चल सका है।
गोली की आवाज सुन मोहल्ले में भीड़ लग गई। सर्वेश ने गोली क्यों मारी यह पता नहीं चल सका है।

बेटी और पत्नी के साथ घूमने गया

परिवार वालों के मुताबिक, सर्वेश आज अचानक ससुराल आया था। शाम को बेटी और पत्नी के साथ बाहर घूमने गया था। करीब 45 मिनट के बाद लौटकर घर आए।

पत्नी पर शक के बाद शुरू हुआ विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार सर्वेश अपनी पत्नी पर शक करने लगा था। शादी के बाद वह अक्सर अपनी पत्नी से इसी बात पर झगड़ा करता था कि वह किसी से बात करती है। इसके बाद सर्वेश पत्नी मीरा से अलग रहने लगा। आज मीरा के साथ बाहर जाने को लेकर किसी बात पर सर्वेश को शक हुआ। दोनों वापस घर आए तो बहस होने लगी।

और खबरें