Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ कोर्ट परिसर की सुरक्षा पर चक में बहुखंडी बिल्डिंग के कोर्ट में एक युवक ने वकील पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

By admin · August 31, 2024 · 1 min read
पुलिस घायल आरोपी सावेज को बलरामपुर हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया। - Dainik Bhaskar
पुलिस घायल आरोपी सावेज को बलरामपुर हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

लखनऊ में बहुखंडी बिल्डिंग के कोर्ट में एक युवक ने वकील पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद भीड़ ने युवक को पकड़ कर जमकर पीटा। मारपीट में युवक लहूलुहान हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।

वकील ने दी पुलिस को हमले की सूचना

वजीरगंज थाना पुलिस के मुताबिक कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। यहां वकील शुभम पांडे ने बताया कि सावेज कोर्ट में आया था। उसने एक पुराने मामले में सुलह का दबाव बनाया।
विरोध पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके चलते वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया।

जांच के आधार पर होगी कार्रवाई

दूसरी तरफ जांच में यह बात सामने आई है कि मौके पर मौजूद लोगों ने सावेज खान को जमकर पीटा है। जिससे उसके सिर में चोट आई है। पुलिस की क्यूआरटी ने उसको बलरामपुर अस्पताल भेजा है। पुलिस का कहना है कि वकील की तरफ से तहरीर मिली है। सावेज की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और खबरें