बेतरतीब खड़े ई रिक्शो से बार्डर पर पैदल चलना भी मोहाल।

Date:

रुपईडीहा बहराइच। ऐन एसएसबी कैम्प व थाने के सामने खड़े ई रिक्शो से नेपाल की ओर से आने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ये ई रिक्शे झुंड बनाकर व सड़क रोककर सवारियां पुकारते देखे जाते हैं। नानपारा, बाबागंज व नवाबगंज आदि क्षेत्रों के ई रिक्शे थाने के सामने ही मंडराया करते हैं। पुलिस कर्मी खुद बचते बचाते निकलते देखे जाते हैं। ई रिक्शो न कोई नम्बर है न लाइसेंस है।

फलस्वरूप यात्री बैठाने के नाम पर सवारियों से छीना झपटी भी करते रहते हैं। कुछ दिन पूर्व इन ई रिक्शो को थाने व एसएसबी के जवानों ने वहां से हटवा दिया था। परंतु थोड़े दिनों बाद फिर हालत बद से बदतर हो गयी। यहीं थाने के सामने ही प्रामिश लैंड इंग्लिश मीडियम स्कूल है।

विद्यार्थियों को भी आने जाने में भारी संकटों का सामना करना पड़ता है। स्कूल के प्रिंसिपल ए एस स्टैनली ने बताया कि मैं कई बार सड़क जाम व स्कूल गेट के सामने खड़े से मना करता हूँ तो ये लोग इकट्ठे होकर झगड़ा करने के लिए आमादा हो जाते हैं।

मालवाही वाहनों के आईसीपी पर चले जाने के बावजूद एनएच 927 पर स्थित कस्टम, पुलिस स्टेशन व एसएसबी के सामने ठेलों व ई रिक्शों के वजह से सुबह से शाम तक जाम लगा रहता है।

रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस समस्या का निराकरण किया जाएगा।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
1/9/2024

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रोली मदेशिया का मिहीपुरवा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

UPSC में 457वीं रैंक हासिल करने पर क्षेत्र में...

खेत से वापस आ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला,सीएचसी रेफर

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार...

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...