प्रचंड ने नेपालगंज मे किया कार्यकर्ताओं को संबोधित।

Date:

रुपईडीहा बहराइच। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री व माओवादी केंद्र नेपाल के अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने रव अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रचंड ने कहा कि पार्टी को पूर्व की स्थिति में लाने का अभियान शुरू हो गया है। वे नेपालगंज में आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सत्ता में रहते अनेक जनहित कार्य किये हैं। मेरी सरकार ने भ्रष्टाचार निवारण, सुशाशन लाने जैसे काम किये हैं। नेपाली जनता ने पूर्ण बहुमत से माओवादियों की सरकार बनाई। परंतु अपनी ही पार्टी ने कुछ विश्वासघातियो ने विरोध किया जिससे बीच में जनसमर्थन घट गया। अब हम किसी की बैसाखी पर काम नही करेंगे।

वर्तमान ओली सरकार पर करारा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बिचौलियों व भ्रष्टाचारियों द्वारा बनाई गई असंवैधानिक सरकार है। इसकी आयु बहुत कम है। उन्होंने बांके जिले के मधेशी, मुस्लिम व थारू बाहुल्य समुदाय की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन्ही के बल पर हमारी पार्टी सत्ता में आई थी।

अब पुनः इन्ही लोगो के बल पर पार्टी मजबूत होगी। इस अवसर पर माओवादी केंद्र के उपाध्यक्ष संसद के पूर्व अध्यक्ष अग्नि सापकोटा, पूर्व उप सभा प्रमुख पूर्णा कुमारी सुबेदि, नेत्री पम्फा भुषाल, लुम्बिनी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कुल बहादुर केसी, पूर्व मंत्री बलदेव शर्मा व महेश्वर गहतराज अथक आदि सहित कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
1/9/2024

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रोली मदेशिया का मिहीपुरवा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

UPSC में 457वीं रैंक हासिल करने पर क्षेत्र में...

खेत से वापस आ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला,सीएचसी रेफर

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार...

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...