Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

2 कुन्तल 80 किलो चायनीज लहसुन बरामद, 2 गिरफ्तार।

By admin · September 10, 2024 · 1 min read

 

रुपईडीहा बहराइच। मीडिया में चायनीज लहसुन की व्यापक स्तर पर हो रही तस्करी को लेकर खबरें छपने के बाद अब एसएसबी की चेतना लौटी है। रविवार की शाम 5 बजे सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने नेपाल से आ रहा 2 कुन्तल 80 किलो लहसुन बरामद किया है।

जानकार बताते हैं कि भारत सरकार ने चायनीज लहसुन को भारत में सन् 2014 से प्रतिबंधित कर दिया है। तस्करी रोकने का काम रुपईडीहा कस्टम के अधिकारी एसी कमरों में बैठकर तस्करी रोक रहे हैं। रुपईडीहा से सुबह 3, 4 मेटाडोर चायनीज लहसुन लादे नानपारा बहराइच व लखनऊ तक जा रही हैं। यह जहरीला लहसुन जानकारों के अनुसार अस्वास्थ्यकर है। इसके मोटे दाने होते हैं।

अंदर फंगस युक्त होता है।
रुपईडीहा एसएसबी की बीओपी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए लोगो की पहचान 33 वर्षीय गुलाबुद्दीन पुत्र ननकऊ व 23 वर्षीय नफीस अहमद पुत्र अनीस अहमद निवासीगण रुपईडीहा गांव थाना रुपईडीहा के रूप में हुई है। दोनो को लहसुन सहित स्थानीय कस्टम को सौप दिया गया है। इस कार्यवाही को इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार सिंह, का. धर्मेंद्र कुमार, संजीत बर्मन व संतोष कुमार मंडल ने अंजाम दिया है।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
9/9/2024

और खबरें