Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में विधायक आवास परिसर में मंगलवार सुबह युवक की लाश मिली। शव पर जगह-जगह चोट के निशान हैं।

By admin · September 17, 2024 · 1 min read
शव मिलने के बाद पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटा रही है। - Dainik Bhaskar
शव मिलने के बाद पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटा रही है।

लखनऊ में विधायक आवास परिसर में मंगलवार सुबह युवक की लाश मिली। शव पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। ऐसे में हत्या किए जाने की आशंका है। शहर के VVIP इलाके में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस के सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए।

घटना हुसैनगंज स्थित विधायक आवास (OCR) बिल्डिंग परिसर की है। युवक की शिनाख्त नहीं हुई है। शव विधायक परिसर में आवास में जाने वाली सीढ़ी के पास मिला है। मृतक की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। बरमूडा और टी-शर्ट पहने हुए था।

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 5.30 बजे विधायक आवास कैंपस में लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस तुरंत उसे अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की है।
लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की है।

मृतक के शरीर पर चोटों के निशान- DCP

DCP रवीना त्यागी ने कहा- युवक के हाथ, कलाई, कोहनी और कंधे पर चोट के निशान मिले हैं। हादसा और हत्या सभी एंगल पर जांच की जा रही है। युवक के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल नहीं मिला है। आसपास के एरिया में सर्चिंग की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में विधायक आवास पर लगे CCTV में वह रात 11 बजे कैंपस में आता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन वह अंदर कहां गया? यह अभी क्लियर नहीं हो पाया है। इसकी जांच की जा रही है।

गेट फांदकर अंदर घुसा युवक

CCTV में दिख रहा है कि रात 10.43 बजे युवक गेट नंबर-1 से फांदकर घुस रहा है। गेट पर लगे तार से कोहनी और कलाई में चोट लगने की आशंका जताई जा रही है।

JCP क्राइम आकाश कुलहरि ने DCP सेंट्रल रवीना त्यागी के साथ मौके का किया मुआयना। वहीं, पुलिस आसपास के एरिया में मृतक की शिनाख्त के लिए फोटो अभियान चला रही है।

पुलिस ने युवक की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। डॉक्टर्स ने शव की जांच की।
पुलिस ने युवक की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। डॉक्टर्स ने शव की जांच की।

एरिया सील, 3 एंगल पर पुलिस की जांच

जिस इलाके में यह घटना हुई वह शहर का सबसे पॉश इलाका है। विधानसभा महज 400 मीटर दूर है। 24 घंटे पुलिस पेट्रोलिंग होती है। पुलिस अभी 3 एंगल पर जांच कर रही है। आसपास के CCTV चेक किए जा रहे हैं, जहां शव मिला है उस जगह को पुलिस ने सील कर दिया है।

  1. युवक को देखकर ऐसा लग रहा है कि अच्छी फैमिली से है। किसी से मिलने विधायक निवास आया था। यहां उसकी हत्या कर दी गई।

  2. शव बरमूडा और टीशर्ट में मिला है। ऐसे में वह किसी विधायक आवास में रुका हो और यहां किसी विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गई। फिर लाश को बाहर फेंक दिया गया।

  3. युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। ऐसे में उसे छत से फेंके जाने की भी आशंका है। आत्महत्या करने के लिए छत से कूदने और हादसे में छत से गिरने के एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है।

यह लखनऊ के हुसैनगंज स्थित विधायक आवास की तस्वीर है। इसी बिल्डिंग के परिसर में युवक की लाश मिली है।
यह लखनऊ के हुसैनगंज स्थित विधायक आवास की तस्वीर है। इसी बिल्डिंग के परिसर में युवक की लाश मिली है।
सीनियर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।
सीनियर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।

28 साल पहले भी फेंका गया था शव, नहीं हो पाई थी शिनाख्त

लखनऊ के OCR बिल्डिंग में 4 फरवरी 1996 को एक लाश फेंकी गई थी। बिल्डिंग के बी टावर में यह लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। लाश को बोरे में भरकर फेंका गया था, जिससे बोरा फट गया था।

जांच में पता चला कि वह लाश 7वें फ्लोर से फेंकी गई थी और मृतक की जेब से सिर्फ एक रूमाल ही बरामद हो पाया था। उस घटना को भी 28 साल बीच चुके हैं, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई।

और खबरें