Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में एक महिला जहर खाकर सीएम आवास के करीब पहुंच गई।

By admin · September 21, 2024 · 1 min read
महिला लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती है। - Dainik Bhaskar
महिला लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती है।

लखनऊ में एक महिला जहर खाकर सीएम आवास के करीब पहुंच गई। चक्कर आने पर वह सड़क पर बैठ गई। जब पुलिसकर्मियों ने उससे पूछा कि क्या हुआ। महिला ने बताया कि उसने जहर खा लिया है। पुलिस ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला मूल रूप से फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की रहने वाली है। वह सुबह 7:30 बजे बस से लखनऊ पहुंची थी, फिर पैदल सीएम आवास के करीब पहुंची। महिला का कहना है कि दबंगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है, उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

महिला का नाम रुखसाना (35) है। फिलहाल, उसकी हालत स्थिर है। पुलिस की जांच के अनुसार, महिला ने सीएम आवास के करीब पहुंचने से पहले ही जहर खा लिया था।

जहर खाने वाली महिला को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जहर खाने वाली महिला को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
महिला ने जहर क्यों खाया है, इसकी सटीक जानकारी नहीं मिली है।
महिला ने जहर क्यों खाया है, इसकी सटीक जानकारी नहीं मिली है।
सिविल हॉस्पिटल में भर्ती महिला फिरोजाबाद से लखनऊ पहुंची थी।
सिविल हॉस्पिटल में भर्ती महिला फिरोजाबाद से लखनऊ पहुंची थी।
जहर खाने वाली महिला से हॉस्पिटल की नर्स ने पूछताछ की। नाम जाना और यहां आने का कारण भी जाना।
जहर खाने वाली महिला से हॉस्पिटल की नर्स ने पूछताछ की। नाम जाना और यहां आने का कारण भी जाना।

शिकोहाबाद पुलिस महिला के गांव पहुंची

महिला के रुकनपुरा गांव में स्थानीय थाने की पुलिस भेजी गई है। लखनऊ पुलिस ने फिरोजाबाद पुलिस से जानकारी मांगी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला की जमीन का बैनामा करा लिया गया है, जिसके संबंध में महिला ने तहसील और थाने में शिकायत की है।

जेठानी से है महिला का प्रॉपर्टी विवाद

ASP नगर ने बताया कि महिला रुखसाना पत्नी रफीकुद्दीन रुकनपुर, शिकोहाबाद की रहने वाली हैं। इन्होंने 2 पैतृक संपत्ति में से एक संपत्ति जेठानी के नाम बैमाना कर दिया है। वहीं, जेठानी ने दूसरी जगह की पैतृक संपत्ति का अपना हिस्सा रिंकू नाम के व्यक्ति को रजिस्ट्री कर दी है।

रुखसाना उसी प्रॉपर्टी में रहती हैं। रिंकू कब्जा करना चाहता है। दोनों पार्टियों की तरफ से वाद दाखिल किया गया है। लखनऊ पुलिस के संरक्षण में रुखसाना का इलाज चल रहा है। हम लगातार संपर्क में हैं। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

DGP मुख्यालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट

DGP मुख्यालय ने मामले में लखनऊ पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। आखिर महिला क्यों फिरोजाबाद से लखनऊ आई? महिला की शिकायत पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

डेढ़ महीने पहले भी CM आवास के पास महिला ने खुद को आग लगाई थी, इलाज के दौरान हुई थी मौत

इससे पहले 6 अगस्त को एक महिला ने सीएम आवास के करीब पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया था। महिला अपने वकील के उकसावे में उन्नाव से लखनऊ आई थी। यहां उसके बताए प्लान के खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

इसके बाद महिला को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे KGMU रेफर किया गया। वह 90% जल गई थी। इस मामले में पुलिस ने महिला के वकील सुनील कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था

और खबरें