Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने 4 शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है।

By admin · September 22, 2024 · 1 min read
लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने 4 शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वैगन कार से इलाके में घूमकर रेकी करते। इसके बाद बाइक चोरी करके फरार हो जाते। बाइक को काटकर उसके पार्ट अलग-अलग बेच देते। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 बाइक और चोरी में इस्तेमाल कार जब्त की है। पुलिस को आरोपियों के पास से बाइक के कटे हुए पार्ट भी मिले हैं।

पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा

गोमतीनगर इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर चेकिंग अभियान चल रहा था। शुक्रवार-शनिवार की बीच रात करीब 1 बजे शहीद पथ रेलवे क्रासिंग पुल के पास आरोपियों के खड़े होने की सूचना मिली। मौके से पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया।

आरोपियों की पहचान ग्वारी गांव थाना गोमतीनगर के रहने वाले पवन कुमार मौर्या उर्फ मोनू मौर्या पुत्र ओमप्रकाश, विकाश खंड- 5 गोमतीनगर के रहने वाले उत्तम यादव पुत्र पवन यादव, मोहम्मदपुर देवा रोड बाराबंकी के रहने वाले शैलेंद्र मौर्या पुत्र राजकमल मौर्या और राय इन्क्लेव चिनहट के रहने वाले शिवम विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय शिवचंद्र के रूप में हुई।

आरोपियों के पास से 6 बाइक बरामद हुई।
आरोपियों के पास से 6 बाइक बरामद हुई।

ओला से करते रेकी फिर गायब कर देते बाइक

आरोपी पवन मौर्या ओला गाड़ी चलाता है। इसी गाड़ी से आरोपी बाइक चोरी करने के लिए निकलते थे। रेकी कर बाइक चिन्हित करते थे और मौका देखकर गाड़ी चुरा लेते थे। दूसरा आरोपी शिवम विश्वकर्मा मैकेनिक का काम करता है, जिसके चोरी की बाइक के पार्ट काटकर अलग-अलग करता था। जबकि शैलेन्द्र मौर्या चोरी की बाइक छिपाने का काम करता था। आरोपी मोनू और शैलेंद्र मौसेरे भाई है। आरोपी उत्तम भी बाइक चुराने का काम करता था। मोनू और शैलेंद्र पड़ोसी हैं।

दो लोग करते थे निगरानी ​​​​​​​

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मोनू वैगनार चलाकर ले जाता था। दो लोग निगरानी करते थे। एक व्यक्ति बाइक चोरी कर लेता था। इसके बाद सन्नाटा देखकर बाइक ठिकाने लगा देते। फिर कार में बैठकर निकल जाते। बाद में लेकर बाइक काट देते। ओला गाड़ी से चलने की वजह से लोग ज्यादा शक नहीं करते थे।

और खबरें