Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ गोमती नगर इलाके में  रिटायर महिला दरोगा से बाइक सवार तीन बदमाशों ने पर्स लूट लिया।

By admin · September 23, 2024 · 1 min read
पुलिस संदिग्ध युवकों की तलाश में छापेमारी कर रही है। - Dainik Bhaskar
पुलिस संदिग्ध युवकों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

लखनऊ गोमती नगर इलाके में  रिटायर महिला दरोगा से बाइक सवार तीन बदमाशों ने पर्स लूट लिया। विरोध पर धक्का दे दिया। जिससे वह सड़क पर गिर गईं। लूटेरे इसका फायदा उठाकर भाग निकले। गोमती नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ई रिक्शा से उतरते ही लुटेरे ने किया पीछा

गोमती नगर के विरामखंड निवासी वॉलेंट्री रिटायरमेंट (VRS) ले चुकी महिला दरोगा विनोद शुक्रवार रात पत्रकारपुरम से खरीदारी कर ई-रिक्शे से घर गई थीं। ग्वारी चौराहे पर वह ई-रिक्शे से उतकर पैदल सड़क क्रॉस कर घर जाने लगीं। तभी पीछा करते हुए बाइक सवार तीन लुटेरे आ गए।

उन्होंने पर्स छीनने की कोशिश की, विरोध करने पर हाथा-पाई करते हुए धक्का दे दिया। जिससे जमीन पर गिर गईं और चूड़ी टूटने से कलाई में चोट लग गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक लुटेरे पर्स लूट कर भाग चुके थे।

पर्स में मोबाइल फोन और जरूरी सामान था। गोमती नगर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर उनकी शिकायत पर FIR दर्ज कर ली। गोमती नगर इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक पीड़िता की शिकायत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाली जा रही है।

और खबरें