लखनऊ मे शराब पीकर पति के दोस्त ने महिला से रेप करने की कोशिश की।

Date:

लखनऊ के बिजनौर में शराब पीकर पति के दोस्त ने महिला से रेप करने की कोशिश की। महिला का पति दोस्त के साथ पहले घर में बैठकर शराब पी। नशा होने पर आरोपी ने दोस्त को और शराब लाने के लिए भेज दिया। मौका पाकर महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर के बाहर भागी। महिला ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया, बीते शनिवार रात के वक्त गांव के ही रिंकू पाल ने उसके पति से शराब की दावत मांगी। पति ने रिंकू को घर पर बुला लिया। दोनों ने घर में बैठाकर शराब पी। काफी देर तक दोनों शराब पीते रहे। उसके बाद उसका पति नशे में हो गया, तब रिंकू पाल ने पति से और शराब पिलाने के लिए बोला।

विरोध करने पर दिया पैसों का लालच

पति शराब लेने के लिए घर से बाहर चला गया। महिला को घर पर अकेला पाकर रिंकू पाल ने उसका हाथ पकड़ा और अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद उस पर शरीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब महिला ने उसका विरोध किया तो आरोपी रिंकू उसे लालच देते हुए पति को गांव में कुछ जमीन और उसे दो लाख रुपए देने की बात कही।

इसके बाद आरोपी की हरकत देख उसने शोर मचाया। फिर घर से भागकर अपनी आबरू बचाई। पीड़िता ने पति और उसके दोस्त की हरकतों की शिकायत अपने ससुर से की। अगले दिन पीड़िता ससुर के साथ थाने पहुंची और आरोपी की गंदी हरकत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बिजनौर एसएचओ अरविंद कुमार राणा ने बताया पीड़िता का पति और उसका दोस्त मजदूरी करते हैं। दोनों ने पहले साथ में शराब पी। इसके बाद रिंकू ने रेप का प्रयास किया। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...