लखनऊ के गोमतीनगर में 12 सितंबर की रात दरोगा के हिस्ट्रीशीटर बेटे को गोली मारने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार ?

Date:

गोमतीनगर पुलिस की दो टीम अन्य आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। - Dainik Bhaskar
गोमतीनगर पुलिस की दो टीम अन्य आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

लखनऊ के गोमतीनगर में 12 सितंबर की रात दरोगा के हिस्ट्रीशीटर बेटे को गोली मारने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ पीड़ित के दोस्त की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के वक्त दरोगा का बेटा अपने दोस्त के घर के बाहर कार में बैठा था।

एक प्लाट की बिक्री के कमीशन को लेकर था विवाद

गोमतीनगर इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि 12 सितंबर को विपुलखंड निवासी धनंजय सिंह पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली उनके पैर में लगी थी। वहीं दोस्त राहुल बाल-बाल बच गया था। दोस्त की पत्नी जूही सिंह की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

बुधवार को गोरखपुर के रहने वाले रजत सिंह को क्राउनमॉल के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं अलीगंज एम सेक्टर में रहने वाले दिव्यम सिंह व विशाल वोरा को पुरनिया चौकी के पास से और देवरिया गौरी बाजार निवासी युवराज सिंह देवरिया से पकड़ा गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अविनाश सिंह उर्फ सिंकू और पीड़ित धनंजय सिंह के बीच एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें अविनाश सिंह उर्फ सिंकू ने साथियों के साथ हमला किया था। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related