Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, क्षेत्र में आक्रोश:काकोरी के भलिया गांव का मामला; मौके पर पुलिस बल तैनात

By admin · October 5, 2024 · 1 min read

 

लखनऊ में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ दी गई है। गांव में सुबह यह बात पहुंची तो लोगों की भीड़ जुट गई। अराजकतत्वों द्वारा की गई घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना काकोरी थाना क्षेत्र के भलिया गांव की है।

भलिया गांव में अंबेडकर पार्क है, जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा लगी है। इसे अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। प्रतिमा के हाथ और संविधान की किताब को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।

घटना की तस्वीरें

 

 

लखनऊ में काकोरी के भलिया गांव में अंबेडकर प्रतिमा को खंडित किया गया।
लखनऊ में काकोरी के भलिया गांव में अंबेडकर प्रतिमा को खंडित किया गया।
मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात है। स्थानीय लोग भी जमा हुए हैं।
मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात है। स्थानीय लोग भी जमा हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

और खबरें