लखनऊ के पीजीआई इलाके में एक युवती के भाई को फोन कर शोहदा युवक ने उसकी बहन पर तेजाब डालने और फोटो वायरल कर ?

Date:

लखनऊ के पीजीआई इलाके में एक युवती के भाई को फोन कर शोहदा युवक ने उसकी बहन पर तेजाब डालने और फोटो वायरल कर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देता है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीजीआई इलाके में रहने वाली एक युवती एक कंपनी में कार्यरत है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 11 सितंबर को उसके फोन पर एक कॉल आई। अपना परिचय केतन शुक्ला बताया। जिसका पीड़िता ने कोई जवाब नहीं दिया। उसने पीड़िता के छोटे भाई को फोन किया और गालियां देने लगा।

तेजाब डालने की देती है धमकी

आरोप है कि फोन करने वाले युवक ने बोला तेरी बहन के चेहरे पर तेजाब डालूंगा और फोटो वायरल कर दूंगा। आरोपी केतन शुक्ला ने पीड़िता के सभी रिश्तेदारो को फोन कर भी उल्टा सीधा बोलता है। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई कि वह बीते 13 सितंबर को उसके कार्यालय के पास पहुंच गया था और अचानक गायब हो गया।

बोला- पुलिस नहीं करेगी कार्रवाई

जब वह कार्यालय से घर वापस आ रही थी। रेलवे पुल अंडर पास सेक्टर-7 के पास वो अपने किसी दोस्त के साथ खड़ा था। वहां से निकली तो उसने स्कूटी रोक ली। बोला तुम्हें मैं कहीं का नहीं छोडूंगा। पुलिस को जो तुमने प्रार्थना पत्र दिया है उस पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।

आरोपी युवक की तलाश शुरू

पीड़िता का कहना है कि उसके साथ किसी भी प्रकार की कोई भी घटना के जिम्मेदार केतन शुक्ला होगा। अगर आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई तो आत्मघाती कदम उठाना पड़ सकता है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रोली मदेशिया का मिहीपुरवा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

UPSC में 457वीं रैंक हासिल करने पर क्षेत्र में...

खेत से वापस आ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला,सीएचसी रेफर

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार...

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...