Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में कॉलेज छात्रा ने पड़ोसी के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

By admin · October 9, 2024 · 1 min read

पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर पूरी आपबीती बताई। - Dainik Bhaskar
पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर पूरी आपबीती बताई।

लखनऊ में कॉलेज छात्रा ने पड़ोसी के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसने कृष्णा नगर थाने में युवक के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। उसका कहना है कि कॉलेज जाते समय आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर अगवा कर लिया। इसके बाद रूम पर ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

पीड़िता का कहना है कि सोमवार सुबह 9 बजे घर से कॉलेज के लिए निकली। ट्रांसपोर्ट नगर से ऑटो पर बैठी। इसी ऑटो में पड़ोसी इमरान खान और एक अज्ञात व्यक्ति बैठ गया। कुछ दूर जाने के बाद इमरान ने ऑटो ड्राइवर से रास्ता बदलवा दिया।

दुपट्टे से बांधा मुंह, मोबाइल छीना

विरोध करने पर इमरान मुंह दुपट्टे से बांध दिया। जबरन अपने रूम पर ले गया। इस दौरान ऑटो चालक और दूसरा व्यक्ति मौके से भाग गया। कमरे में ले जाकर इमरान गला दबाया। मारपीट और छेड़खानी करने लगा।

पीड़िता ने कृष्णा नगर थाने में युवक के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है।
पीड़िता ने कृष्णा नगर थाने में युवक के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है।

मौका पाकर भागी युवती

छात्रा का कहना है कि वह फोन पर किसी से बात करने लगा तो मौका पाकर भाग निकली। कृष्णा नगर थाने पहुंची और शिकायत की। मामले में थाना प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में मामला सही पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

लखनऊ में कॉलेज छात्रा ने पड़ोसी इमरान खान के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
लखनऊ में कॉलेज छात्रा ने पड़ोसी इमरान खान के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

आरोपी के पिता यूपी पुलिस में हैं हेड कॉन्स्टेबल

आरोपी इमरान खान के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल की पोस्ट पर तैनात हैं। वह इस समय 112 पीआरबी गाड़ी असोहा थाना क्षेत्र में हैं। आरोपी इमरान का मूल पता प्रतापगढ़ है। नशे का आदी होने के कारण परिवार ने उसे कुछ दिन पहले घर से भगा दिया तो वह लखनऊ में किराए के मकान पर रहने लगा। खर्च निकालने के लिए बैटरी रिक्शा चलाने लगा।

लखनऊ में फेसबुक फ्रेंड ने किया महिला से रेप:मिलने के लिए बुलाया, होटल ले गया; अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

लखनऊ के ठाकुरगंज में फेसबुक फ्रेंड ने महिला से रेप किया। युवक मिलने के बहाने के युवती को होटल ले गया। जहां पर उसके साथ जबरन संबंध बनाए और वीडियो बना लिया। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए ऐंठ लिए। पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

बता दें, हरीनगर बालागंज की रहने वाली महिला की दोस्ती जून 2022 में मिर्जापुर एटा के रहने वाले विकास यादव पुत्र नवरतन यादव से फेसबुक पर हुई थी। विकास यादव आगरा में नौकरी करता था। उसने कई बार मिलने के लिए आगरा बुलाया लेकिन महिला नहीं गई।

और खबरें