Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भपात कराने वाले तीन गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर किया था रेप, मुख्य आरोपी

By admin · October 10, 2024 · 1 min read

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने के 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी के दो चचेरे भाई और उसके एक दोस्त को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

रायबरेली जनपद की रहने वाली नाबालिग ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने पर मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि निखिल यादव उर्फ राजा नाम के युवक ने पहले शादी का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी के लिए दबाव डाला, तो उसे जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद, निखिल के भाई नितिन यादव, विपिन पाल और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने किराए के कमरे में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि इन लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी।

आरोप है कि युवकों ने उसका गर्भपात भी करवाया था। पीड़िता ने थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। एससी/एसटी एक्ट के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को दबिश देते हुए गौरव, विपिन पाल निवासी बसेरा एनक्लेव व मूल निवासी सुल्तानपुर और नितिन यादव निवासी सुल्तानपुर को धोधनखेड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।

वही,पुलिस मुख्य आरोपी निखिल यादव की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुख्य आरोपी के दो चचेरे भाई और उसके एक दोस्त को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

रायबरेली जनपद की रहने वाली नाबालिग ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने पर मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि निखिल यादव उर्फ राजा नाम के युवक ने पहले शादी का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी के लिए दबाव डाला, तो उसे जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद, निखिल के भाई नितिन यादव, विपिन पाल और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने किराए के कमरे में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि इन लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी।

आरोप है कि युवकों ने उसका गर्भपात भी करवाया था। पीड़िता ने थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। एससी/एसटी एक्ट के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।

वही,पुलिस मुख्य आरोपी निखिल यादव की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और खबरें