हाथी के हमले में युवक गंभीर रूप से हुआ घायल जिला अस्पताल कियागया रिफर।

Date:

 

मिहींपुरवा बहराइच
बहराइच जिले में भेड़िए व तेंदुए के हमले बाद हाथी के हमले में एक युवक हुआ घायल। जिला अस्पताल किया गया रिफर।

कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के अंतर्गत भवानीपुर निवासी मुबारक पुत्र लाल मोहम्मद उमर 29 वर्ष शुक्रवार सुबह 8:00 बजे भवानीपुर से कतर्निया घाट साइकिल से जा रहा था।

 

तभी बिछिया से कतरनिया जाने वाले मार्ग लाफिंग ट्री के पास जैसे पहुंचा तभी हाथी ने युवक पर हमला कर युवक को दूर फेंक दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से आ रहे एक नाविक ने इसकी सूचना परिजनों व वन विभाग को दी सूचना पाकर वन कर्मी व परिजन घायल युवक को बिछिया निजी चिकित्सक के यहां लेकर आए।

उपचार के बाद घायल युवक को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर एंबुलेंस से लेकर आये। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रोली मदेशिया का मिहीपुरवा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

UPSC में 457वीं रैंक हासिल करने पर क्षेत्र में...

खेत से वापस आ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला,सीएचसी रेफर

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार...

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...