राजधानी लखनऊ में सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार सिटी बस ने टक्कर मार दी।

Date:

बस के नंबर के आधार पर पुलिस चालक की तलाश कर रही है। - Dainik Bhaskar
बस के नंबर के आधार पर पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

लखनऊ में सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार सिटी बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक गिरा और उसके ऊपर बस का अगला पहिया चढ़ गया। आसपास के लोग जब तक एंबुलेंस को कॉल करके बुलाया युवक की मौत हो चुकी थी। हादसा बुधवार सुबह 9 बजे के आस-पास हुआ है।

गोमतीनगर से चारबाग की तरफ जा रही थी बस

हादसा बापू भवन के पास पेट्रोल पंप के सामने हुआ है। बस गोमतीनगर से चारबाग की तरफ जा रही थी। हुसैनगंज पुलिस के मुताबिक सिटी बस रूट नंबर 201 की है। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग निकला है।

बस का अगला पहिया चढ़ने से युवक की मौके पर मौत हो गई।
बस का अगला पहिया चढ़ने से युवक की मौके पर मौत हो गई।

गाड़ी नंबर से जानकारी जुटा रही पुलिस

गाड़ी नंबर UP 32 CZ 9678 के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। मरने वाला युवक संदीप गुप्ता वजीर हसन रोड इलाके का रहने वाला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related