Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके चोरों ने बंद मकान के दरवाजों की कुंडी काटकर लाखों की ज्वेलरी और नकदी चोरी कर ली।

By admin · November 12, 2024 · 1 min read
पुलिस ने पीड़ित परिवार से घटना के विषय में जानकारी लेने के साथ साक्ष्य एकत्र किए। - Dainik Bhaskar
पुलिस ने पीड़ित परिवार से घटना के विषय में जानकारी लेने के साथ साक्ष्य एकत्र किए।

लखनऊ के चिनहट इलाके चोरों ने बंद मकान के दरवाजों की कुंडी काटकर लाखों की ज्वेलरी और नकदी चोरी कर ली। साथ ही घर में रखे कीमती सामान भी चुरा ले गए। घटना के वक्त परिवार अपने गांव गया था। सोमवार रात को लौटने पर घटना की जानकारी हुई। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की।

जानकारी के मुताबिक चिनहट के शाहपुर निवासी कार चालक पवन नाथ द्विवेदी के घर 9 से 11 नवंबर के बीच चोरी हो गई। इस दौरान वह अपने परिवार के साथ बारबंकी रामसनेही घाट स्थित भिठरिया गांव गए थे। जहां भागवत कथा हो रही है।

बेटे प्रशांत ने बताया कि वह 9 नवंबर की शाम को पिता पवन, मां रीता और छोटे भाई हर्ष के साथ गांव गए थे। 11 नवंबर की रात को लौटने पर मेन गेट पर ताला खोलकर अंदर देखा तो सभी दरवाजे खुले थे और सामान बिखरा था।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।

घर के दरवाजों की काटी थी कुंडी

चोरों ने ताला तोड़ने की जगह दरवाजों की कुंडी ही काट दी थी। चोर घर में रखे करीब 3.50 लाख रुपए कीमत के जेवर, 50 हजार नगद, टीवी समेत कीमती सामान चुरा ले गए। पुलिस कंट्रोल रूम को रात में ही सूचना दी। जिसके बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जांच पड़ताल की।

चिनहट इंस्पेक्टर भरत पाठक ने मंगलवार सुबह मौके पर जांच पड़ताल की। साथ ही आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

और खबरें