Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

इंटर कालेज की छात्राओं ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा।

By admin · November 14, 2024 · 1 min read

नीरज कुमार बरनवाल

रुपईडीहा। गुरुवार की सुबह 11 बजे स्थानीय आचार्य रमेश चंद्र गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने विज्ञान व हस्तकला की आयोजित प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में 3 से 12 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रमुख अतिथि 42वी वाहिनी रुपईडीहा बीओपी के इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि डॉ सनत कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। 8 कमरों में एक एक कर अतिथियों ने विद्यार्थियों के दर्जनों स्टालों के कला कौशल को देखा। कालेज के प्रबंधक डॉ यशपाल ने अतिथियों को विद्यालय की प्रगति के बारे में बताया। प्राचार्या आशा विष्ट ने कालेज की शैक्षिक प्रगति की जानकारी दी।

साथ ही अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया। नेहा, प्रिया, पूजा, प्रज्ञा, रोली, सरिता, ललिता, सुषमा नव्या, प्रियंका, शालिनी, अर्चना व महक आदि दो दर्जन से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। अतिथियों ने कालेज के पठन व पाठन की प्रशंसा की। प्रत्येक स्टाल पर बनाये गए माडल की बारीकियों के बारे में छात्राओं से संतोष जनक उत्तर पाकर स्टाफ की प्रशंसा की।

रुपईडीहा
14/11/2024

और खबरें