Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र में खनन विवाद के बाद एक युवक घायल गोली मार दी गई जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

By admin · November 22, 2024 · 1 min read

 

लखनऊ के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र में खनन विवाद के बाद एक युवक घायल गोली मार दी गई। घटना के बाद युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। उसकी जान बच गई है, लेकिन वह इससे काफी भयभीत है। मामला खनन और रंगदारी से जुड़ा है।

जानकारी के मुताबिक बीकेटी थाना क्षेत्र देर रात खनन को लेकर हुए विवाद में कुलदीप सिंह (27) पुत्र अंबर सिंह निवासी दिगोई थाना बीकेटी को गोली मारी गई। यह घटना कठवारा चौकी क्षेत्र की है, जहां लगातार अवैध खनन की घटनाएं सामने आती हैं।

घटना के बाद युवक को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद युवक को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
गोली लगने से घायल युवक का इलाज हॉस्पिटल में किया जा रहा है।
गोली लगने से घायल युवक का इलाज हॉस्पिटल में किया जा रहा है।
गोली लगने की सूचना पर युवक के जानने वाले भी हॉस्पिटल पहुंचे और जानकारी ली।
गोली लगने की सूचना पर युवक के जानने वाले भी हॉस्पिटल पहुंचे और जानकारी ली।

घटना का कारण

मामला मिट्टी खनन में रंगदारी से जुड़ा बताया जा रहा है। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने गोली चला दी, जिसमें कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने के बाद घायल युवक को तत्काल लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कठवारा चौकी क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीकेटी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, अब तक आ


रोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में अवैध खनन और अपराधों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

और खबरें