Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

बोलेरो चालक ने बाइक चालक को मारी जोरदार टक्कर, बाइक चालक की हुई मौत।

November 29, 2024 · admin · 1 मिनट पढ़ें

पत्रकार मदन पोरवाल

मिहींपुरवा बहराइच
कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मिहींपुरवा कतरनिया मार्ग पर बोलेरो चालक नें बाइक चालक को मारी टक्कर,बाइक चालक की हुई मौत,
मोतीपुर थाना अंतर्गत मिहींपुरवा से कतरनिया जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार शाम लगभग 5:30 बजे हसुलिया पुल के निकट मंझाव कॉलोनी निवासी धर्मराज पुत्र ननऊ अपनी मोटरसाइकिल से निजी कार्य निपटाकर वापस अपने घर मझांव कॉलोनी जा रहा था।

तभी तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो नंबर युपी 32 एन बी 8662 ने बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर द्वारा सूचना एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लाकर भर्ती कराया ।

जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार बोलेरो थाना खैरी घाट की बताई जा रही है। बोलेरो चालक बोलोरो को छोड़ मौके से फरार होगया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें