Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में अस्पताल में भर्ती बेटे को उसकी मां ने प्रसाद खिलाया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

By admin · December 1, 2024 · 1 min read

लखनऊ में अस्पताल में भर्ती बेटे को उसकी मां ने प्रसाद खिलाया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पिता ने मां और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामला गोमतीनगर विस्तार इलाके का है।

यहां के रहने वाले मनीष कुमार शुक्ला ने बताया, 17 नवंबर को बड़े बेटे का एक्सीडेंट हो गया था। पत्रकारपुरम में एमिसियो अस्पताल में बेटे को भर्ती कराया था। 18 नवंबर को मेरी गैरमौजूगी में पत्नी हीना अस्पताल पहुंची और ICU में भर्ती बेटे को कुछ खिला दिया।

मना करने पर अस्पताल में किया हंगामा

इससे बेटे की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज चला। बेटा स्वस्थ हुआ तो बताया कि मां ने प्रसाद खिलाया था, जिससे हालत खराब हो गई। 22 नवंबर को हीना फिर बेटे से मिलने पहुंची। मैंने कहा कि अब कुछ मत खिलाना, तो उसने हंगामा शुरू कर दिया।

अस्पताल के बाहर की पिटाई

मनीष ने बताया, अस्पताल के बाहर गाली देने लगी। इससे भीड़ जुट गई। उसने फोन कर प्रेमी श्वेतांग समेत अज्ञात लोगों को बुला लिया। मौके पर 5-6 लोग आए और मारपीट करने लगे। मैं वीडियो बनाने लगा तो श्वेतांग स्कूटर पर लात मारकर गिरा दिया।

इसके बाद हमला कर दिया। जिससे हाथ के अंगूठे में चोट आई है। पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद खुद मेडिकल कराकर डीसीपी ईस्ट से शिकायत की। तब जाकर मामला दर्ज हुआ।

पत्नी का चरित्र ठीक नहीं

मनीष ने बताया, उसके दो बेटे और एक बेटी है। बेटे मां की असलीयत जानने के बाद मेरे पास रहते हैं, जबकि बेटी को बहला कर अपने पास रखा है। पत्नी का चरित्र ठीक नहीं है, इसलिए दोनों बेटे उससे बात भी नहीं करते।हीना से एक साल से विवाद चल रहा है। हीना दूसरे व्यक्ति श्वेतांग द्विवेदी के साथ रहती है।

मामले में इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी का कहना है कि पति-पत्नी का आपसी विवाद है। इसके पहले महिला केस दर्ज करा चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।

और खबरें