Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में पूर्व जज की बेटी को एक शोहदा परेशान कर रहा है। उसने पहले फर्जी IAS बनकर नजदीकियां बढ़ाया फिर शादी करने का दबाव बनाने लगा।

By admin · December 2, 2024 · 1 min read
आरोपी युवक पीड़िता को तेल डालकर जलाने और मां का सिर काट कर नदी में फेंकने की धमकी दे रहा है। - Dainik Bhaskar
आरोपी युवक पीड़िता को तेल डालकर जलाने और मां का सिर काट कर नदी में फेंकने की धमकी दे रहा है।

लखनऊ में पूर्व जज की बेटी को एक शोहदा परेशान कर रहा है। उसने पहले फर्जी IAS बनकर नजदीकियां बढ़ाया फिर शादी करने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा है। युवती ने शोहदे पर फोटो एडिट करके वायरल करने का आरोप लगाया है।

इतना ही नहीं, आरोपी युवक ने पीड़िता को तेल डालकर जलाने और मां का सिर काट कर नदी में फेंकने की धमकी देता है। अश्लील मैसेज और एडिटेड फोटो रिश्तेदारों को भेज कर बदनाम करता है।

परिवार का आरोप है कि शोहदे के इस कारनामे के कारण युवती के पिता (पूर्व सिविल जज) सदमे में चले गए और उनकी मौत हो गई। इसके बाद भी वह नहीं मान रहा है। आरोपी के खिलाफ चिनहट थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

सबसे पहले वो पढ़िए जो पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया…।

‘मेरी बेटी LLM कर रही है। दीपक कुमार नाम का व्यक्ति उसको व्हाट्सएप पर मैसेज भेजता है। पहला मैसेज 2020 में किया था।

तब वह लोक सेवा आयोग से 2023-24 में सिलेक्ट होने के बाद दिल्ली में ट्रेनिंग करने की बात कही थी। उसने यह भी कहा था कि हरियाणा से बीटेक किया है।

यही नहीं विश्वास दिलाने के लिए बेटी के व्हाट्सएप पर अपना आधार कार्ड भेजा। इसमें उसका नाम दीपक कुमार और पता बनझुला वार्ड 5, बरमडिया ईस्ट चंपारण बिहार लिखा था।

वह आईएएस की ट्रेनिंग के फर्जी वीडियो भी भेजता था। कई रिश्तेदारों को व्हाट्सएप और ई-मेल भेजा है। उनसे शादी का दबाव बना रहा।

लगातार धमकी भरे फोन करता है। जबकि बेटी उसे नही जानती है। न कभी शादी की बात की है।इसके बाद भी वह बेटी का अपहरण कर जबरन शादी करने की धमकी देता है।’

शादी के लिए रचा फर्जी IAS की कहानी

बेटी के साथ शादी करने के लिए दीपक फर्जी IAS की कहानी रचा। बेटी जब उसके बारे में चेक करना शुरू की तो पता चला कि वह दिल्ली में एक कंप्यूटर कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है। खाली टाइम में वह सोशल मीडिया में लड़कियों को सर्च करता रहता है। लाइक और कमेंट से नजदीकी बढ़ाता है। बाद में मैसेज के जरिए बातचीत कर फंसाता है। इतना ही नहीं शादी का झांसा देकर आईडी का पासवर्ड हैक करता है और लड़कियों के साथ ठगी की वारदात भी करता है।

प्रतीकात्मक फोटो- आरोपी किसी कंप्यूटर कंपनी में करता है प्राइवेट नौकरी।
प्रतीकात्मक फोटो- आरोपी किसी कंप्यूटर कंपनी में करता है प्राइवेट नौकरी।

सदमे के कारण हुई पिता की मौत

शोहदे द्वारा बेटी को परेशान करने की जब पिता (पूर्व सिविल जज) को 6 महीने पहले जानकारी हुई तो वह सदमें में चले गए। इसी वजह से उनकी मौत हो गई। आरोपी शोहदा शादी के फर्जी कागज बनाकर करोड़ों की संपत्ति हड़पना चाहता है। इसके लिए वह कुछ भी कर सकता है।

और खबरें