लखनऊ में युवक गोमती नदी में कूदा, मौत:घर में हुआ था विवाद, पड़ोसी से बोला-मरने जा रहा हूं, मां को पैसे दे देना

Date:

लखनऊ में मां से झगड़े के बाद युवक गोमती नदी में कूद गया। शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद घर से जान देने की बात कहकर निकला। इसके बाद गोमती नदी में छलांग लगा दी।

हजरतगंज निवासी बबलू उर्फ बड़कऊ पुत्र स्वर्गीय भगवती प्रसाद बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे गोमती नदी में कूद गया। बबलू मजदूरी करता था। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की दो तस्वीरें

गोताखोरों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया।
गोताखोरों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर लगी लोगों की भीड़।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर लगी लोगों की भीड़।

पड़ोसी से बोला- मैं मरने जा रहा हूं

मोहल्ले के रहने वाले कन्हैया प्रसाद ने बताया कि बबलू शराब का आदी था। मजदूरी करता था। बुधवार सुबह 8 बजे शराब पीने को लेकर मां से झगड़ा हुआ। इसके बाद गुस्से में घर से निकल गया। मंदिर पर उससे मुलाकात हुई तो जेब में रखा रुपए दे दिए।

बबलू बोला- मरने जा रहा हूं। पैसा मां को दे देना। कन्हैया ने समझाया लेकिन, बबलू नहीं माना और आगे निकल गया। कुछ देर बाद निशातगंज पुल से नदी में कूदने की सूचना मिली। मृतक के परिवार में बुजुर्ग मां चंदा (80) है। तीन बहन और एक भाई की शादी हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रोली मदेशिया का मिहीपुरवा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

UPSC में 457वीं रैंक हासिल करने पर क्षेत्र में...

खेत से वापस आ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला,सीएचसी रेफर

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार...

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...