गुरुवार सुबह खड़ी ट्रक में जा भिडी बस, 11 यात्री घायल एक की हुई मौत।

Date:

रिपोर्ट-मदन पोरवाल

मिहींपुरवा बहराइच-

मिहींपुरवा बहराइच -नानपारा लखीमपुर हाईवे मार्ग गूढ चौराहे पेट्रोल पंप के पास खाली ट्रक में भिडी बस 11 लोग घायल एक की हुई मौत।

मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा लखीमपुर हाईवे मार्ग गूढ पेट्रोल पंप के निकट पुलिया के पास सुबह लगभग 5:30 बजे लुधियाना से चलकर बढ़नी बॉर्डर जा रही प्राइवेट बस अचानक कोहरे के कारण खड़ी ट्रक में टकरा गई। जिससे बस में सवार लगभग 11 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया।

जहां पर डॉक्टरो ने एक यात्री को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है यह बस लुधियाना से चलकर बढ़नी बॉर्डर जा रही थी। इसमें लगभग 40 यात्री सवार थे, मृतक व्यक्ति की पहचान मन बहादुर पुत्र पंत बहादुर उम्र लगभग 50 वर्ष जमालपुर लुधियाना के रूप में हुई है।। यह व्यक्ति काफी दिनों से परिवार के साथ लुधियाना में रहकर काम करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रोली मदेशिया का मिहीपुरवा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

UPSC में 457वीं रैंक हासिल करने पर क्षेत्र में...

खेत से वापस आ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला,सीएचसी रेफर

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार...

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...