Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

कच्छप गति जे चल रहा नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन का निर्माण। मार्च तक कैसे दौड़ेगी रेल।

By admin · December 6, 2024 · 1 min read

रुपईडीहा। गत 22 नवंबर को अभय कुमार गुप्त प्रशासनिक/निर्माण अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे, सहायक अभियंता आरके सिंह व उप सहायक अभियंता विनोद कुमार वर्मा के साथ रुपईडीहा आकर नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन निर्माण की धीमी गति पर ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई।

उन्होंने कहा कि मार्च तक रेल चलाना चाहता हूं। कार्य मे तेजी लाएं। पूरी टीम के साथ पहुंच कर उन्होंने बारीकी से हो रहे निर्माण का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग गिर गयी है। पानी की टंकी भी गिर गयी।

रेलवे स्टेशन पर 4 बड़े पकड़िये पेड़ देखकर उन्होंने कहा कि आपलोगो ने बहराइच वन विभाग से शीघ्र एनओसी मिलने की बात कही थी। अभीतक पेड़ खड़े हैं। बुधवार को भी देखा गया तो पेड़ नही गिराए गए थे। रुपईडीहा नगर पंचायत के सभासद रज़ा इमाम रिज़वी ने बताया कि रेलवे स्टेशन का निर्माण बहुत धीमी गति से चल रहा है। पेड़ अभीतक लगे हैं। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारी अभय गुप्त की मार्च तक ट्रेन चलाने की घोषणा हवाहवाई ही लगती है।

निर्माण बहुत धीमी गति से चल रहा है। करोड़ो की लागत से बन रहे अत्याधुनिक तकनीक से हो रहा निर्माण इंडो नेपाल वासियों के लिए वरदान सिद्ध होगा। इससे व्यापार ही नही बढ़ेगा। भारत नेपाल के यात्रियों को भी भारत के दूर दराज शहरों में सीधे जाने की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
6/12/2024

और खबरें