लखनऊ में रेलवे ट्रैक पर दरोगा का शव मिला। पुलिस अज्ञात मानकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Date:

पुलिस शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से आत्महत्या और हादसे की आशंका जता रही है। - Dainik Bhaskar
पुलिस शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से आत्महत्या और हादसे की आशंका जता रही है।

लखनऊ में रेलवे ट्रैक पर दरोगा का शव मिला। पुलिस अज्ञात मानकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जब सिपाही पत्नी गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंची तब मामले का खुलासा हुआ।

घटना बक्कास रेलवे स्टेशन के पास की है। परिजनों ने मृतक की पहचान पुलिस हेड क्वार्टर में तैनात दरोगा ध्यान सिंह यादव के रूप में की। ध्यान सिंह बुधवार को घर से सेविंग कराने की बात कहकर निकले थे, फिर नहीं लौटे। दरोगा का पिछले दिनों ही जालौन ट्रांसफर हुआ था।

जानिए पूरा घटनाक्रम

वह अपनी सिपाही पत्नी के साथ सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में किराए के मकान में रहता था। पुलिस का कहना है प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दरोगा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। परिजनों के बयानों के आधार पर हत्या और आत्महत्या के बिंदु पर भी मामले की जांच की जा रही है।

बुधवार शाम घर सेविंग कराने की बात कहकर निकले

सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अर्जुनगंज में दरोगा ध्यान सिंह, सिपाही पत्नी के साथ किराए पर रहते थे। दोनों लोग पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात थे। 2018 में दोनों की लव मैरिज हुई थी। इनके कोई बच्चे नहीं हैं। गुरुवार को जालौन रवानगी थी। पत्नी से यह कहकर घर से निकले कि मैं सेविंग कराकर आता हूं।

इसके बाद वह अपने खुर्दही स्थित निर्माणाधीन मकान गए। जहां पर लेबर को पैसे दिए। लेबर का कहना है कि इस दौरान उनकी फोन पर किसी से बहस हो रही थी। इसके बाद वो वहां से चले गए। तब से ही उनका मोबाइल स्विच ऑफ था।

फोन बंद होने पर परिजनों ने शुरू की खोज

पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात को परिजन दरोगा की तलाश में थाने पहुंचे। जहां दोपहर में मिले शव के विषय में उन्हें जानकारी दी गई। तब परिजनों ने शव की शिनाख्त ध्यान सिंह के रूप में की। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रोली मदेशिया का मिहीपुरवा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

UPSC में 457वीं रैंक हासिल करने पर क्षेत्र में...

खेत से वापस आ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला,सीएचसी रेफर

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार...

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...