राजधानी में घर में घुसकर रेप का प्रयास:शोर मचाने पर पीटा परिवार को मारने की धमकी

Date:

पुलिस आरोपी के विषय में जानकारी जुटा रही है। - Dainik Bhaskar
पुलिस आरोपी के विषय में जानकारी जुटा रही है।

लखनऊ में महानगर इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ पड़ोसी ने घर में घुसकर रेप करने का प्रयास किया। विरोध पर मारपीट की और शोर मचाने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बच्चे के बाहर खेलने के चलते खुला था घर का गेट

न्यू हैदराबाद निवासी पीड़िता के मुताबिक 4 नवंबर को दोपहर 12:40 बजे के करीब किचन में चाय बना रही थी। बेटी के बाहर खेलने के चलते दरवाजा खुला था। इसी का फायदा उठाकर घर के पास रहने वाला ऐश्वर्य राघव अंदर आ गया। उसके बाद पीछे से पकड़ कर अश्लीलता शुरू कर दी।

विरोध पर बिस्तर पर गिराकर कपड़े फाड़ दिए और रेप का प्रयास किया। शोर मचाने पर मारपीट की और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महानगर पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया है। साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रोली मदेशिया का मिहीपुरवा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

UPSC में 457वीं रैंक हासिल करने पर क्षेत्र में...

खेत से वापस आ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला,सीएचसी रेफर

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार...

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...