Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में जीजा की पिटाई से घायल साली की मौत निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज आरोपी फरार

By admin · December 7, 2024 · 1 min read

प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

लखनऊ में जीजा की पिटाई से घायल साली की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी युवती की बेरहमी से पिटाई कर जख्मी हालत में छोड़ कर फरार हो गया था।

महिला को बुधवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने आज अंतिम सांस ली। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जीजा के साथ रहती थी युवती

आशियाना थाना क्षेत्र के अंसल आंगन रिक्शा काॅलोनी में घटना हुई थी। मूलरूप से बैकुण्डपुर थाना खुखुदू जिला देवरिया निवासी अमृता पुत्री सोमारी करीब चार माह से अपने जीजा बुलेट के साथ उसके घर पर रह रही थी।

बुधवार सुबह बुलेट ने अपने साली अमृता को काफी मारा-पीटा, जिससे उसे काफी चोटें आई थी। सुबह समय शोर शराबा सुन पड़ोस में रहने वाले राजेश मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया था।

पड़ोसी ने दर्ज कराया मुकदमा

पड़ोसी ने ही चोटिल अमृता को अस्पताल में भर्ती करा जीजा के खिलाफ आशियाना थाने पर नामजद शिकायत की थी। जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जीजा की तलाश कर रही है।

हत्या की धारा जोड़ेंगे

इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह के मुताबिक मृतका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद थाने में दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ी जाएगी। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

और खबरें