लखनऊ में रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से एक ठग ने बेटे की पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 6.30 लाख रुपए ठग लिए।

Date:

पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र कर रही है। - Dainik Bhaskar

लखनऊ में रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से एक ठग ने बेटे की पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 6.30 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। दूसरी तरफ पारा में एक महिला ने मकान दिलाने के नाम पर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया।

बेटे को दरोगा बनाने के लिए दिए थे पैसे

विपुलखंड निवासीर ओराम सोनकर ने पुलिस को बताया कि कई साल पहले उनकी मुलाकात काली चरण से हुई थी। उसने खुद की पकड़ पुलिस विभाग में बताते हुए कहा था कि 2022 में दरोगा को नौकरी निकली है। वह बेटे की नौकरी दरोगा पद पर लगवा देगा।

उसकी बातों में आकर उन्होंने उसको 6.30 लाख रुपए दे दिए। नौकरी न लगने पर तगादा करने पर धमकी देने लगा। गोमती नगर इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

मकान दिलाने के नाम पर 2.82 की ठगी

जलालपुर शिवपुरी निवासी रीना गुप्ता ने केडी शर्मा नाम के युवक के खिलाफ ठगी का ममला पारा थाने में दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि केडी ने कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना में मकान दिलाने के नाम पर 2.82 लाख रुपए ले लिए।

इसके बाद एक मकान में रखवा दिया। बाद में पता चला कि वह मकान किसी दिनेश का था। जिसने उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पारा पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related