Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के अलीगंज इलाके में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी की महिला अधिकारी को प्रेम जाल में फंसाकर रेप किया।

By admin · December 18, 2024 · 1 min read

लखनऊ के अलीगंज इलाके में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी की महिला अधिकारी को प्रेम जाल में फंसाकर रेप किया। आरोपी युवक वाराणसी का रहने वाला है। मुलाकात के दौरान नजदीकियां बढ़ाया। फिर मिलने के बहाने होटल में बुलाया। जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद युवती से रेप किया। विरोध करने पर शादी का झांसा दिया। लंबा समय बीतने पर युवती ने दबाव बनाया तो मुकर गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दिल्ली में हुई थी मुलाकात

अलीगंज इलाके में रहने वाली पीड़िता बेंगलुरु में ऑनलाइन शापिंग कंपनी में मैनेजर हैं। पीड़िता साल 2019 में दिल्ली में नौकरी करती थी। दिल्ली में उनकी मुलाकात वाराणसी के महमूरगंज भेलूपुर निवासी शुभम से हुई। इस दौरान दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ गई। इसके बाद युवती बेंगलुरु चली गई।

बेहोशी की हालत में किया रेप

पीड़िता का कहना है कि 13 अप्रैल 2019 को शुभम बेंगलुरु आया था। उसने डिनर के लिए होटल में बुलाया। होटल में जूस मंगाया। इसमें नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। फिर बेहोशी की हालत में रेप किया। होश आने पर विरोध किया तो जल्द शादी करने का वादा किया। हमने शुभम पर भरोसा कर बेंगलुरु में मुकदमा दर्ज नहीं कराया। इसके बाद शारीरिक शोषण करने लगा। फिर आरोपी शुभम परिजन के राजी न होने की बात कहकर शादी करने से मना करने लगा। शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

पुलिस से बचने के लिए सगाई किया

पीड़िता का आरोप है कि शुभम पुलिस से बचने के लिए मां डॉ. मंजरी और पिता डॉ. सतीश से मुलाकात कराई। जुलाई 2024 में कुछ लोगों के सामने सगाई भी की। जिन्हें अपना रिश्तेदार बता रहा था। इसके बाद शादी के नाम पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए भी लिए, लेकिन शादी नहीं की। दबाव बनाने पर शुभम शादी करने में टाल मटोल करने लगा। परिजन भी शादी करने के वादे से मुकर गए। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

और खबरें