Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

तस्करी कर ले जाई जा रही 5 बोरा तम्बाकू सहित 1 गिरफ्तार

By admin · December 28, 2024 · 1 min read

रुपईडीहा। एसएसबी 42वी वाहिनी की सीमा चौकी शिवपुरा के जवानों ने गुरुवार की सुबह पौने दस बजे तस्करी कर नेपाल ले जाई जा रही 5 बोरा तम्बाकू सहित 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट राज रंजन ने बताया कि 2 बाइक पर यह तम्बाकू नेपाल ले जाई जा रही थी। एक बाइक पर दो बोरे व दूसरी पर तीन बोरे लदे थे। पिलर संख्या 651/16 से लगभग 2 सौ मीटर भारत की ओर बाइक सवारों को घेर कर पकड़ लिया गया।

इनमें से एक बाइक छोड़कर नेपाल सीमा में भाग खड़ा हुआ। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त का नाम 29 वर्षीय संजय कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी रंजीतबोझा थाना रुपईडीहा जिला बहराइच का है। दोनो बाइक, तम्बाकू व अभियुक्त को स्थानीय थाने को सौप दिया गया है।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
27/12/2024

और खबरें