div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ के विभूति खंड स्थित पार्श्वनाथ सोसाइटी में लोहड़ी का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इसमें सोसाइटी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
कार्यक्रम में पंजाबी गानों पर नृत्य और गीत ने उत्सव को रंगीन बना दिया। पारंपरिक बोनफायर के साथ लोहड़ी की पूजा की गई। बच्चों में वैभव, अव्यान दीप, कनक दीप, दामिनी, आरुषि, ध्रुविका और अथर्व की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महिलाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रचना, शालू, मोनिका, रितु, रितिका, प्रियंका और नेहा ने गिद्दा की शानदार प्रस्तुति दी। रेजिडेंट्स ने लगातार गीत गाकर पूरे माहौल को और जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम को होस्ट सोनी सिंह ने कुशलतापूर्वक संचालित किया। वहीं, शालू मक्कर ने फनी गेम्स कराकर सभी को मनोरंजन का भरपूर मौका दिया। इस आयोजन को प्लेनेट के RWA और प्लैनेट संस्कृति के सहयोग से आयोजित किया गया।
लोहड़ी के इस उत्सव ने सोसाइटी में खुशी और सामूहिकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।




