लखनऊ के अलीगंज में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है।

Date:

लखनऊ के अलीगंज में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी ने अलीगंज इलाके से घर के बाहर बैठी महिला की चेन लूटी थी।

पुलिस को बुधवार रात करीब 11:30 बजे बदमाश की केंद्रीय विद्यालय के पास खड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस पर बदमाश ने फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में फैजुल्लागंज निवासी राजीव श्रीवास्तव के दहिने पैर में गोली लगी है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

लखनऊ के अलीगंज में एनकाउंटर के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
लखनऊ के अलीगंज में एनकाउंटर के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
पुलिस एनकाउंटर के बाद बदमाश से बरामद किए गए हथियार।
पुलिस एनकाउंटर के बाद बदमाश से बरामद किए गए हथियार।
अलीगंज में एनकाउंटर के बाद मौके पर पड़ी बदमाश की बाइक।
अलीगंज में एनकाउंटर के बाद मौके पर पड़ी बदमाश की बाइक।

महिला से चेन लूटी थी

अलीगंज सेक्टर-डी निवासी उषा मेहता शनिवार दोपहर घर के बाहर धूप में बैठी थी। इस दौरान एक युवक आया और गले से चेन छीन ले गया। जब तक कुछ समझ पाती तक वो भाग गया। पूरी घटना CCTV में कैद हुई है। इस मामले में पीड़ित ने अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। घटना के बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।

फरार आरोपी की तलाश में टीम लगाई

डीसीपी गोपाल चौधरी ने बताया कि राजीव श्रीवास्तव एक कुख्यात अपराधी है। इसके ऊपर चोरी, डकैती, हत्या का प्रयास जैसे 15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इसके पहले भी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस को सूचना मिली थी कि राजीव अपने साथियों के साथ फिर से लूट की योजना बना रहा है। जिस पर पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो राजीव ने पुलिस पर फायर कर दिया।

डीसीपी गोपाल चौधरी ने बताया की बदमाश आदतन अपराधी है, लूट की योजना बना रहा था।
डीसीपी गोपाल चौधरी ने बताया की बदमाश आदतन अपराधी है, लूट की योजना बना रहा था।

जवाबी फायर में बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस टीम को कोई नुकसान हुआ है। आरोपी के पास से लूट की चेन और घटना में इस्तेमाल बाइक मिली है। फरार आरोपी का नाम राजू है। जो गैर जनपद का बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related