Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में एक महिला और उसकी 6 साल की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

By admin · January 17, 2025 · 1 min read

लखनऊ में एक महिला और उसकी 6 साल की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव गुरुवार दोपहर घर में खून से लथपथ मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों मर्डर बुधवार रात में किए गए हैं।

महिला का बड़ा बेटा (7) अपने नाना के घर पर था। सुबह जब उसने मां को फोन किया, तो कोई जवाब नहींमिला। इस पर वह नाना के साथ अपने घर पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद था। दोनों सीढ़ी से घर के अंदर गए तो कमरे में खून से लथपथ मां-बहन के शव पड़े थे। मामला मलिहाबाद इलाके का है।

मां-बेटी की हत्या की बात पता चलते ही मौके पर गांव वालों की भीड़ लग गई।
मां-बेटी की हत्या की बात पता चलते ही मौके पर गांव वालों की भीड़ लग गई।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
डबल मर्डर की जांच करने डॉग स्क्वॉयड भी मौके पर पहुंचा।
डबल मर्डर की जांच करने डॉग स्क्वॉयड भी मौके पर पहुंचा।

पति मुंबई में काम करता है

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया- ईसापुर गांव में रहने वाली गीता (24) और उनकी बेटी दीपिका (6) की बदमाशों ने हत्या कर दी। गीता का पति प्रकाश कन्नौजिया मुंबई में लांड्री का काम करता है।

शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। हत्यारों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। हमलावर घर के पीछे से दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गए।

परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए बॉडी उठाने से मना कर दिया।
परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए बॉडी उठाने से मना कर दिया।

पुलिस का किया विरोध

पुलिस ने बॉडी कब्जे में लेना चाहा तो परिजनों ने विरोध कर दिया। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाता बॉडी नहीं सौंपेगे। न्याय की मांग करते हुए परिजनों ने डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के पैर तक पकड़ लिए। काफी समझाने के बाद परिजन बॉडी देने को राजी हुए।

मृतका गीता के पिता सिद्धनाथ ने बताया कि घर पहुंचे तब हत्या का पता चला। बेटी और नातिन का गला कटा हुआ था।
मृतका गीता के पिता सिद्धनाथ ने बताया कि घर पहुंचे तब हत्या का पता चला। बेटी और नातिन का गला कटा हुआ था।

बेटा नाना के साथ पहुंचा घर

मृतका के पिता सिद्धनाथ ने बताया- दामाद प्रकाश 15 दिन पहले ही मुंबई गया है। गीता का मायका दिलावर नगर में है। गीता का बेटा देवांश मेरे घर पर था। ईसापुर गांव में गीता छोटी बेटी दीपिका के साथ घर पर अकेली थी। देवांश मां से बात करने के लिए बार-बार फोन कर रहा था। लेकिन, किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।

गीता के घर वालों ने डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के पैर पकड़कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
गीता के घर वालों ने डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के पैर पकड़कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

महिला की गर्दन कटी थी

पिता ने बताया- जब फोन नहीं उठा, तो हम लोगों को चिंता होने लगी। इसके बाद मैं नाती के साथ बेटी के लोग गांव पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद गां वालों से सीढ़ी मांगकर हम लोग घर के अंदर गए। वहां गीता और नातिन दीपिका का शव कमरे में पड़ा था। गीता की गर्दन कटी थी, जबकि दीपिका के माथे पर धारदार हथियार से मारा गया था।

और खबरें