Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के अमीनाबाद इलाके में गलत दिशा में गाड़ी चलाने से मना करने पर दबंगों ने सिपाही को पीट दिया।

January 20, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskardiv
div class=”f46ba790″लखनऊ के अमीनाबाद इलाके में गलत दिशा में गाड़ी चलाने से मना करने पर दबंगों ने सिपाही को पीट दिया। सड़क पर जाम लग रहा था। सिपाही ने कार बैक करने को बोला था, जिसके बाद आरोपी भड़क गए और मारपीट करने लगे। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

अमीनाबाद थाने में तैनात सिपाही रनवीर सिंह ने बताया कि उनकी नाइट ड्यूटी है। रविवार रात करीब 11:30 बजे गश्त करते हुए नजीराबाद चौकी के समाने से गुजर रहे थे। तभी एक कार चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा से आ रहा था। जिसकी वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। जाम की स्थिति बन गई थी।

कार पीछे करने के लिए बोला

इस पर रनवीर ने कार के अंदर बैठे लोगों से ट्रैफिक नियम का पालन करते हुए गाड़ी को सही तरफ से लाने के लिए कहा। कार पीछे करने के लिए बोला, जिससे जाम खुल जाए। तभी कार में बैठे सभी लोग गाली गलौज करने लगे और चौकी में घसीटकर मारने की बात कहने लगे। इस सिपाही ने जाम लगने का हवाला देते हुए समझाया, लेकिन तीनों कार सवार बाहर निकले और गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी।

शांतिभंग में मामला दर्ज

मारपीट होता देख आस-पास भीड़ जमा हो गई। बीचबचाव कर वहां के लोगों ने सिपाही को बचाया। इंस्पेक्टर अमीनाबाद का कहना है कि अकरम (26) पुत्र फारूख, अदनान (23) पुत्र अजीम, ताबिज सिद्दीकी (28) पुत्र इल्फात सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया। ताबिज कोर्ट में प्रेक्टिस कर रहा है। तीनों आरोपियों का 151 में चालान करके जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें