लखनऊ एयरपोर्ट के VVIP लाउंज में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। लपटें निकलते देख अफरा-तफरी मच गई।

Date:

घटना के वक्त कोई यात्री न होने से बड़ा हादसा टल गया। - Dainik Bhaskar
घटना के वक्त कोई यात्री न होने से बड़ा हादसा टल गया।

लखनऊ एयरपोर्ट के VVIP लाउंज में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। लपटें निकलते देख अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट पर मौजूद दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। 10 मिनट में सरोजनी नगर से दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हादसे के वक्त VVIP लाउंज खाली था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। आग में VVIP लाउंज जल गया। इसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित अन्य VVIP लोगों के बैठने की व्यवस्था होती है।

लखनऊ एयरपोर्ट के VVIP लाउंज में बुधवार देर रात करीब 12 बजे आग लगी।
लखनऊ एयरपोर्ट के VVIP लाउंज में बुधवार देर रात करीब 12 बजे आग लगी।

लाउंज में धुआं भरा, आग बुझाने में हुई दिक्कत

SFO सरोजनी नगर सुमित कुमार ने बताया- बुधवार रात करीब 12 बजे आग लगने की सूचना एयरपोर्ट कंट्रोल रूम से दी गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। लाउंज में आग लगने के साथ ही काफी धुआं भर गया था। इसके चलते आग बुझाने में परेशानी हुई। दमकल कर्मी ने बीए सेट (धुआं निकलने वाले उपकरण) का इस्तेमाल कर धुआं निकाला। इसके बाद टीम अंदर घुसी। करीब दो घंटे में आग को बुझाया जा सका। दमकल कर्मियों ने लाउंज के अंदर जाकर देखा तो वहां कोई नहीं था। इसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

सरोजनी नगर की फायर ब्रिगेड टीम सूचना के 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची।
सरोजनी नगर की फायर ब्रिगेड टीम सूचना के 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची।
दमकल कर्मियों ने बीए सेट का मतलब ब्रीदिंग अपरेटस सेट लगाकर आग पर काबू पाया।
दमकल कर्मियों ने बीए सेट का मतलब ब्रीदिंग अपरेटस सेट लगाकर आग पर काबू पाया।
पहले एयरपोर्ट पर तैनात CISF टीम ने आग बुझाना शुरू किया।
पहले एयरपोर्ट पर तैनात CISF टीम ने आग बुझाना शुरू किया।
धुआं भरने से आग बुझाने में दिक्कत आई। फोम टेंडर का इस्तेमाल किया गया।
धुआं भरने से आग बुझाने में दिक्कत आई। फोम टेंडर का इस्तेमाल किया गया।

10 मिनट में पहुंची फायर ब्रिगेड

आग लगने के बाद CISF और एयरपोर्ट की टीम ने आग बुझाना शुरू कर दिया था। फायर स्टेशन की टीम भी मौके पर पहुंची। आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस को भी मौके पर बुला लिया गया था।

लखनऊ के VVIP लाउंज में आग से नुकसान का आकलन नहीं किया गया है।
लखनऊ के VVIP लाउंज में आग से नुकसान का आकलन नहीं किया गया है।

आग फैलने से रोकता है फोम टेंडर

एयरपोर्ट पर आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड ने फोम टेंडर गाड़ी का इस्तेमाल किया। यह आग को फैलने से रोकता है। शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। नुकसान को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

VVIP लाउंज में 20-25 लोग बैठ सकते हैं

एयरपोर्ट के VVIP लाउंज की क्षमता 20-25 लोगों के बैठने की हैं। यहां पर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री सहित अन्य VVIP लोग ही आ जा सकते हैं। आम जनता को वहां परमिशन नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नगर पंचायत अध्यक्ष रुपैडिहा ने अधिशासी अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप ।

उन्होंने आरोप लगाया ईओ रुपईडिहा 6 माह से कार्यालय...