Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

UP LIVE NEWS खबर का बड़ा असर प्रशासन आई हरकत में लखनऊ में शहीद पथ पर खतरनाक कार स्टंट करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

By admin · January 24, 2025 · 1 min read
स्टंटबाजों से बरामद की गई कार। - Dainik Bhaskar
स्टंटबाजों से बरामद की गई कार।

लखनऊ में शहीद पथ पर खतरनाक कार स्टंट करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई हुंडई आई-20 कार को भी जब्त कर सीज कर दिया है।

इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के अनुसार, गुरुवार को शहीद पथ पर कार से खतरनाक स्टंट करते हुए तीन युवकों को पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए युवकों में शुभम सिंह (30), ऋषभ सिंह (30) और रजत सिंह (25) शामिल हैं। तीनों युवक थाना माल क्षेत्र के रहने वाले हैं।

शुभम सिंह स्वर्गीय शशेंद्र सिंह के पुत्र हैं और लतीपुर गांव के निवासी हैं। ऋषभ सिंह अनिल सिंह के पुत्र हैं और रजत सिंह शेर बहादुर सिंह के पुत्र हैं। ऋषभ और रजत दोनों माल तहसील मलिहाबाद के रहने वाले हैं।

पुलिस ने स्टंट में प्रयोग की गई UP32GL6500 नंबर की हुंडई आई-20 कार को जब्त कर लिया है और युवकों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की स्टंटबाजी से न केवल खुद की जान को खतरा होता है, बल्कि अन्य लोगों की सुरक्षा भी जोखिम में पड़ती है।

और खबरें