Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आव्हान पर बन्द रहा रुपईडीहा।

By admin · February 1, 2025 · 1 min read

रुपईडीहा बहराइच। गत दिनों उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रुपईडीहा ने कई सार्वजनिक बैठकें कर व्यापारियों के हस्ताक्षर युक्त सहमति से प्रतिमाह की 1 तारीख को बाजार बंद करने का निश्चय किया गया था। 1 फरवरी शनिवार को कुछ छिटपुट व्यापारियों को छोड़कर बाजार बंद रहा।

मालगोदाम रोड के रामलीला चौराहे की कुछ दुकानें खुली रही। अधिकतर व्यापारियों ने नवगठित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आव्हान पर अपने प्रतिष्ठान बंद रहें। बाजार में 3 दिन से एनाउंसमेंट कराया जा रहा था। यही नही नेपाली एफएम पर भी 1 फरवरी को बाजार बंदी को लेकर प्रचार भी कराया गया।

प्रतिनिधि मंडल रुपईडीहा इकाई के अध्यक्ष शैलेश जायसवाल, महामंत्री योगेंद्र शर्मा व कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने 31 जनवरी को प्रत्येक व्यापारियों से बंदी में साथ देने के लिए अपील भी की थी। बजाजा मार्केट, स्टेशन रोड पर कुछ दुकानें खुली रही। मंडल के पदाधिकारियों ने बंदी में साथ देने वाले व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
1/2/2025

और खबरें