Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

3 निर्धन कन्याओं के विवाह कराए समाजसेवियों ने।

February 6, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

 


रुपईडीहा। बुधवार की रात एक विवाह मंडप में 3 निर्धन कन्याओं का सामुहिक विवाह रुपईडीहा के समाजसेवियों द्वारा कराया गया। दहेज में साइकिल सहित बेड, बर्तन, कपड़े, आलमारी, श्रृंगार दान आदि सभी सामग्री प्रत्येक जोड़े को दिया गया। इन जोड़ो को स्टेज पर सभी ने आशीर्वाद भी दिया। इसके साथ जो उपहार लोगो ने दिए वह भी इन्हें प्रदान किया गया। गाजे बाजे के साथ बारातें विवाह मंडप में पहुंची। 3 बारातों के हजारों बारातियों की आवाभगत में कोई कोर कशर नही रखी गयी। नाश्ता व भोजन का पूरा प्रबंध किया गया था।

अपने संबोधन में आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य ने तीनों जोड़ों को आशीर्वाद दिया। विशेष रूप से उन्होंने श्याम अग्रवाल, उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल रुपईडीहा इकाई के अध्यक्ष शैलेश जायसवाल, महामंत्री योगेंद्र शर्मा व कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, नीलेश मित्तल, राम चन्द्र अग्रवाल तथा विजय जायसवाल सहित सुहाग बीड़ा के लिए सीमा बंसल, कल्पना मित्तल, अग्रवाल समाज की जूही, विनीता व सावित्री आदि की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन समाजसेवियों ने रुपईडीहा में ऐतिहासिक व अनूठा कार्यक्रम आयोजित कर पुण्य का कार्य किया है। इस अवसर पर सभी गणमान्य अतिथियों को अंग वस्त्र उढ़ाकर सम्मानित किया गया।

डॉ वैश्य ने यह भी कहा कि ऐसा आयोजन प्रतिवर्ष रुपईडीहा का श्याम परिवार करता आ रहा है। इस वर्ष कुछ कारणों से यह आयोजन नही हो पाया।

प्रियंका कश्यप पुत्री सुरेश कश्यप ग्राम घुमवा जिला श्रावस्ती का विवाह सुकेश कश्यप पुत्र धर्मराज कश्यप निवासी राजापुर पुरैना श्रावस्ती, रोली मिश्रा पुत्री बसंत लाल मिश्रा निवासिनी जानकी गांव जमदान जिला बहराइच का विवाह मदन लाल शुक्ल पुत्र जगत नारायन शुक्ल निवासी ग्राम ककन्धु जिला श्रावस्ती व मुस्कान गौतम पुत्री सम्मन गौतम ग्राम निबिया जिला बहराइच का विवाह राम लाल पुत्र सीताराम निवासी बुद्धिगांव रामनगर सेमरा नवाबगंज बहराइच के साथ संपन्न हुआ। वैदिक विधि से तीनों जोड़ों का सामुहिक विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रुपईडीहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री संजय वर्मा, हाजी अब्दुल रहीम, सभासद रज़ा इमाम रिज़वी, आचार्य दया शंकर शुक्ल, रुपईडीहा मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल माजिद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग आशीर्वाद व उपहार देने हेतु मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रतिष्ठित व्यापारी नेता सुशील बंसल ने किया।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
6/2/2025

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें