राजधानी लखनऊ के सैरपुर इलाके में ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली नाबालिग लड़की से संचालिका के पति के दो दोस्तों ने बंधक बनाकर गैंग रेप किया।

Date:

लखनऊ के सैरपुर इलाके में ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली नाबालिग लड़की से संचालिका के पति के दो दोस्तों ने बंधक बनाकर गैंग रेप किया। शिकायत पर आरोपियों ने नाबालिग व माता-पिता को पीट दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सीतापुर निवासी महिला परिवार के साथ सैरपुर इलाके में किराए के मकान में रहती है। इनकी 14 साल की बेटी पल्हरी इलाके में रहने वाली कविता के ब्यूटी पार्लर में काम करती है। पांच फरवरी को किशोरी ब्यूटी पार्लर गई थी।

यहां कविता के पति इश्तियाक के दो साथी मड़ियांव निवासी रेहान और वजीरगंज निवासी मो. इसरार उर्फ बबली आ पहुंचे। दोनों दोस्तों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट करके फरार हो गए। पूरी घटना की जानकारी नाबालिग ने संचालिका व उसके पति को दी। इस पर दोनों शिकायत न करने की धमकी देने लगे।

मामूली धारा में केस दर्ज कर पुलिस ने की लीपापोती

घर पहुंचकर किशोरी ने सारी बात परिजनों को बताई। किशोरी के माता-पिता शिकायत लेकर आरोपी कविता और उसके पति इश्तियाक के पास पहुंचे। दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर गाली देते हुए भगा दिया। पांच फरवरी को किशोरी की मां सैरपुर थाने में शिकायत की तो मामूली धारा में केस दर्ज किया।

इस पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की। तब सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी रेहान, इसरार, कविता व उसके पति इश्तियाक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इश्तियाक, रेहान और इसरार कारपेंटर का काम करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नगर पंचायत अध्यक्ष रुपैडिहा ने अधिशासी अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप ।

उन्होंने आरोप लगाया ईओ रुपईडिहा 6 माह से कार्यालय...