Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ की ठाकुरगंज पुलिस ने एलडीए कर्मी बनकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

By admin · February 24, 2025 · 1 min read

लखनऊ की ठाकुरगंज पुलिस ने एलडीए कर्मी बनकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मकान दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों की ठगी करता था। आरोपी दो सालों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

थाना प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया कि आरोपित दुबग्गा जेहटा रोड गुलाब सिटी निवासी मोहम्मद रियाज को इलाके से ही गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के खिलाफ आलमनगर मोहान रोड निवासी नुसरत जहां ने 2023 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपित खुद को एलडीए का कर्मी बताता है। पीड़िता महिला को दुबग्गा बसंत कुंज योजना में प्लॉट दिलाने का झांसा दिया था।

जिसके एवज में पीड़िता से 2 लाख 90 हजार रुपये लिए थे। काफी दिनों तक प्लॉट न मिलने पर पीड़िता ने एलडीए कर्मियों से संपर्क किया।

जानकारी करने पर पता चला कि आरोपित प्लॉट का फॉर्म जमा नहीं किया। रुपये मांगने पर आरोपित टालामटोल करने लगा। पुलिस के मुताबिक आरोपित जालसाजी कर अपना ठिकाना बदल देता था।

पूर्व में आरोपित सआदतगंज, पारा व अन्य इलाकों में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपित कई और लोगों से ठगी की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

और खबरें