लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में पेट्रोल पंप कर्मियों और ग्राहक के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई।

Date:

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में पेट्रोल पंप कर्मियों और ग्राहक के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें चार लोगों को गंभीर चोट आई है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने गोमतीनगर विस्तार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में पंप के मैनेजर को हिरासत में लिया है।

गौरीगंज अमेठी निवासी सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि वह दिल्ली से अमेठी जा रहे थे। उनके साथ में शोभित त्रिपाठी, मयंक शुक्ला और आदर्श त्रिपाठी थे। लखनऊ पहुंचने पर रास्ते में पेट्रोल डलवाने के लिए गोमती नगर विस्तार सेक्टर- 6 इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गए। जहां पैसे के लेन देन को लेकर पंप के मालिक और वर्कर से झगड़ा हो गया।

एक युवक गंभीर हालत में भर्ती

पंप कर्मियों ने सौरभ त्रिपठी, शोभित त्रिपाठी, मयंक शुक्ला को जमकर पीटा। जिसकी वजह से हाथ व पांव टूट गया। वहीं आदर्श त्रिपाठी को इतना मारा कि वो गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती है। गाड़ी में रखा मोबाइल, पर्स व 8 हजार कैश गायब कर दिया। गाड़ी में रखा सारा सामान भी गायब कर दिया। पीड़ित ने गोमतीनगर विस्तार थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मामले में इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार का कहना है कि मुकदमा करके आरोपी मैनेजर को हिरासत में लिया गया है।

मारपीट की तस्वीरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नगर पंचायत अध्यक्ष रुपैडिहा ने अधिशासी अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप ।

उन्होंने आरोप लगाया ईओ रुपईडिहा 6 माह से कार्यालय...