Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ यौन शोषण मामले में गुरुवार को जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

February 27, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb”div

सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ यौन शोषण मामले में गुरुवार को जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। लखनऊ हाईकोर्ट की बेंच में दोनों पक्षों के वकील अपनी दलीलें रखेंगे। 24 फरवरी को न्यायाधीश राजेश सिंह चौहान की पीठ ने आज की सुनवाई की तारीख तय की थी। उसी दिन पुलिस ने कोर्ट में धमकी देने के एक नए मामले की एफआईआर भी पेश की थी। इसके बाद सांसद के वकील ने जवाब दाखिल करने का समय मांगा था।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

राठौर ने अपनी जमानत याचिका के लिए चार अधिवक्ताओं को नियुक्त किया है। जिला शासकीय अधिवक्ता प्रशांत शुक्ला के अनुसार, सुनवाई से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज हाईकोर्ट को भेजे जा चुके हैं। विवेचक ने भी जमानत पर अपनी टिप्पणी दाखिल कर दी है। सांसद की जेल से रिहाई का फैसला आज हाईकोर्ट के न्यायाधीश करेंगे।

15 जनवरी को सीतापुर में एक महिला नेता ने एसपी चक्रेश मिश्र से मुलाकात की। उन्हें शिकायत पत्र सौंपा। महिला नेता ने आरोप लगाया कि सांसद ने उससे राजनीतिक करियर बनाने और शादी का झांसा देकर 4 साल तक शारीरिक शोषण किया।

div class=”f3e032cb “यह तस्वीर तब की है, जब सीतापुर पुलिस ने रेप आरोपी सांसद को उनके सीतापुर स्थित आवास से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते समय गिरफ्तार किया था।div
div class=”f46ba790″यह तस्वीर तब की है, जब सीतापुर पुलिस ने रेप आरोपी सांसद को उनके सीतापुर स्थित आवास से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते समय गिरफ्तार किया था।div
divdiv

शादी का दबाव देने पर जान से मारने की धमकी

महिला नेता ने जब शादी करने की बात कही तो सांसद ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने सांसद की कॉल रिकॉर्डिंग सहित कई इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुलिस को सौंपे। SP ने पीड़िता के आरोपों की 2 दिन जांच की। मेडिकल करवाने के बाद आरोपी सांसद के खिलाफ 17 जनवरी को रेप समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराया। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने आपबीती बयां की।

div class=”f3e032cb “कांग्रेस सांसद और पीड़िता की कॉल रिकॉर्डिंग भी आई थी सामने।div
div class=”f46ba790″कांग्रेस सांसद और पीड़िता की कॉल रिकॉर्डिंग भी आई थी सामने।div
divdiv

सांसद की पत्नी ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

21 जनवरी को सांसद की पत्नी ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस 21 जनवरी को सांसद की पत्नी नीलम राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने पति पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया था। नीलम ने कहा- उन्हें अपने पति और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। वह हर मायने में लोगों की मदद करते हैं। पूरी तरह से निर्दोष हैं। हालांकि, मीडिया द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना ही वह प्रेस वार्ता से चली गई थीं।

div class=”f3e032cb “यह फोटो तब की है जब सांसद की पत्नी ने प्रेस कांफ्रेंस कर उन्हें बेकसूर बताया था।div
div class=”f46ba790″यह फोटो तब की है जब सांसद की पत्नी ने प्रेस कांफ्रेंस कर उन्हें बेकसूर बताया था।div
divdiv

सांसद का विवादों से पुराना नाता

राकेश राठौर 2017 के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में सीतापुर से चुने गए थे। मई 2021 में, उनकी निजी बातचीत के कई ऑडियो क्लिप लीक हुए थे। जिसमें वे सरकार की कड़ी आलोचना कर रहे थे। खासकर कोरोना महामारी की प्रतिक्रिया पर। साथ ही पार्टी के भीतर जातिवादी रुझान की भी शिकायत कर रहे थे।

div class=”f3e032cb “2022 में राकेश राठौर ने सपा छोड़ थामा था कांग्रेस का दामन।div
div class=”f46ba790″2022 में राकेश राठौर ने सपा छोड़ थामा था कांग्रेस का दामन।div

2022 में सपा छोड़ थामा था कांग्रेस का दामन

भाजपा से सपा, फिर कांग्रेस का दामन थामा भाजपा का दामन छोड़ने के बाद राकेश राठौर ने सपा का रुख कर लिया। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें सपा ने टिकट नहीं दिया। इसके बाद राकेश राठौर ने राहुल गांधी से मुलाकात करके कांग्रेस जॉइन कर ली। 2024 के लोकसभा चुनाव में राकेश राठौर ने 4 बार के सांसद राजेश वर्मा को 90 हजार वोटों के अंतर से हराकर अप्रत्याशित जीत हासिल की थी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें