लखनऊ के चिनहट इलाके में गर्लफ्रेंड से लड़ाई के बाद नाबालिग लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Date:

प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

लखनऊ के चिनहट इलाके में गर्लफ्रेंड से लड़ाई के बाद नाबालिग लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां घर के बाहर किसी से बात कर रही थी। अंदर गई तो लड़का गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। आनन फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मूलरूप से बाराबंकी निवासी सूरज कश्यप (17) पुत्र मोहित कश्यप लखनऊ के बुद्ध विहार चिनहट इलाके में अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे मां सविता घर के बाहर किसी से बात कर रही थी।

लोहे के ग्रिल से लटकता मिला

वो अंदर गई तो सूरज अंदर गमछे के सहारे दरवाजे के ऊपर लगे लोहे के ग्रिल से लटकता मिला। बेटे के फंदे से लटका देख मां की चीख निकल गई। आसपास के लोगों की मदद से आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना से पहले फोन पर हुआ था झगड़ा

भाई ने बताया कि अक्सर किसी लड़की से फोन पर बात करता था। शुक्रवार को दिन में सूरज घर पर अकेले था। पड़ोस के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को भी किसी से फोन पर झगड़ा कर रहा था। इसके बाद वह घर के अंदर चला गया। अंदर जाकर फंदे से लटककर जान दे दी। मां ने देखा तो उसकी चीख निकल गई।

विसरा फोरेंसिक जांच के लिए भेजा

शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी जुट गए। चिनहट इंस्पेक्टर भरत पाठक ने बताया सूरज के मोबाइल को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। फोन पर पैटर्न लॉक लगा था। इस वजह से किससे बात करता रहा था स्पष्ट नहीं है। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related