div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″पुलिस ने बेटियों के साथ आत्मदाह करने पहुंची महिला को बचा लिया।div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ में शुक्रवार सुबह सीएम आवास के पास लौरेटो चौराहे पहुंची एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। महिला के साथ उसकी दो बेटियां भी थीं। उसने खुद के साथ दोनों बेटियों को भी पेट्रोल से नहला दिया।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने महिला को जैसे ही खुद पर पेट्रोल डालते देखा, उसे पकड़ लिया। महिला और दोनों बच्चियों को पानी से नहलाया, ताकि पेट्रोल से शरीर को नुकसान न पहुंचे। पुलिस ने संबंधित थाने को घटना की जानकारी दी। पीड़ित की समस्या का समाधान करने को कहा है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″पुलिस कर्मियों ने सभी को पकड़कर पानी से नहलाया।div
divdiv
महिला बोली- दबंगों ने जमीन कब्जा की
आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला का नाम रेखा मिश्रा है। वह प्रतापगढ़ के राजनीगंज फटनपुर सुरवा मिश्रपुर की रहने वाली है। जिन बच्चियों को लेकर वह आत्मदाह करने पहुंची, उनकी उम्र 8 और 9 साल है। महिला का कहना है कि हमारी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है।
हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे तंग आकर मैं आज सुबह मैं सीएम आवास के पास आत्मदाह करने पहुंची थी। लेकिन पुलिस वालों ने हमें पकड़ लिया। अगर हमारी कोई सुनने वाला नहीं तो हम जी कर क्या करें।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″पीड़ित महिला ने कहा- हम दबंगों से परेशान आ चुके हैं। पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है।div
divdiv
पीड़िता ने बताया कि गांव के शारदा प्रसाद, हरिशंकर मिश्रा, प्रेम नारायण समेत कई दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। कई महीनों से पुलिस-प्रशासन के चक्कर लगा रही, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
इसलिए आत्मदाह करने का निर्णय ले लिया। गौतमपल्ली पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार को सकुशल बचा लिया गया है। स्थानीय पुलिस से भी घटना की जानकारी ली गई है।




