डायल-112 में जॉब करने वाली युवती का मिला शव:लखनऊ की कठौता झील से पुलिस ने बरामद किया, हत्या की आशंका

Date:

पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास कर रही है। - Dainik Bhaskar
पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

लखनऊ के कठौता झील में एक युवती का शव मिला है। शव को पानी में उतराता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। झील के पास ही युवती की चप्पल मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त न होने पर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बिंदु पर जांच कर रही है।

युवती प्रियंका कनौजिया (24) सीतापुर सन्दना थानाक्षेत्र की रहने वाली थी। प्रियंका डॉयल-112 में जॉब करती थी। वह लखनऊ के गंगा विहार में किराए के कमरा लेकर रहती थी। इंस्पेक्टर चिनहट भरत पाठक कहना है कि पुलिस को कठौता के पास रहने वाले प्रियांशु रावत ने सूचना दी थी। परिजन को जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

तस्वीर- 1. लखनऊ के कठौता झील में युवती का शव पानी में उतराता दिखा।

तस्वीर- 2. शव को देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

तस्वीर- 3. पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related