लखनऊ के जाम में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा 2 घंटे तक फंसे रहे।

Date:

लखनऊ के जाम में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा 2 घंटे तक फंसे रहे। बाद में उपराज्यपाल और उनकी फ्लीट को हज हाऊस के पास से नादरगंज तिराहे तक 1 किलोमीटर रॉन्ग साइड से निकलना पड़ा।

दरअसल, ​नादरगंज तिराहे पर बुधवार शाम यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। कानपुर रोड की एक पटरी संकरी होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई।

एलिवेटेड रोड का निर्माण कर रही पीएनसी कंपनी की लापरवाही इस जाम का मुख्य कारण है। कंपनी नादरगंज में फ्लाईओवर का निर्माण कर रही है। फ्लाईओवर के लिए दोनों पटरियों के बीच 30 फीट चौड़ी खुदाई की गई है। इस खुदाई के कारण कानपुर से लखनऊ आने वाली पटरी बेहद संकरी हो गई है।

लखनऊ के जाम में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा 2 घंटे तक फंसे रहे।
लखनऊ के जाम में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा 2 घंटे तक फंसे रहे।

संकरी पटरी से बिगड़ी स्थिति

शाम 6 बजे से नादरगंज तिराहे से हज हाउस तक 2 एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लोगों को एक किलोमीटर की दूरी तय करने में आधे घंटे से ज्यादा का समय लगा। तिराहे से टूल रूम तक करीब 250 मीटर की संकरी पटरी ने स्थिति और बिगाड़ दी।

जाम की समस्या डेली इसी तरह से बनी रहती है।
जाम की समस्या डेली इसी तरह से बनी रहती है।

वाहन रेंगते हुए निकले

ट्रैफिक पुलिस, सरोजनी नगर प्रभारी निरीक्षक और नादरगंज पुलिस चौकी के कर्मी जाम हटाने में जुटे रहे। एसीपी कृष्णा नगर भी मौके पर पहुंचे। लेकिन दो घंटे बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। वाहन रेंगते हुए निकलते रहे। यह समस्या रोज सुबह-शाम होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related