अज्ञात कारणों के चलते सुजौली के खैरीपुरवा गांव में लगी आग एक घर जलकर हुआ खाक।

Date:

ग्रामीणों की मदद से भीषण आग पर पाया गया काबू, हजारों का हुआ नुकसान ।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लेखपाल अरुण कुमार ने नुकसान का किया आकलन।

मिहींपुरवा बहराइच -तहसील मिहीपुरवा (मोतीपुर )अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजौली के खैरी पुरवा गांव में अज्ञात कारणों के चलते रामदेव पुत्र बंसी के घर में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

जिसके चलते रामदेव और गांव के ग्रामीणों को घर से सामान निकालने का मौका भी नहीं मिला भीषण आग के चलते उनके पालतू मवेशी बकरी की जलकर मौत हो गई ,आग के चलते ट्रैक्टर के दोनों पहिए भी जल गए, भीषण आग के कारण घर के अंदर रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

सूचना पाकर मौके पर ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता क्षेत्रीय ग्रामीण सुधीर शुक्ला ,छोटेलाल मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल अरुण कुमार ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

क्षेत्रीय ग्रामीण के मुताबिक तहसील में अभी तक कोई भी अग्निशमन केंद्र स्थित नहीं है जिसके चलते आग लगने पर भारी नुकसान का सामना ग्रामीणों को करना पड़ता है ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन ओर जनप्रतिनिधियों से सुजौली थाना क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की स्थापना की मांग की है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related